पर्यावरण की संभाल के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए: संदीप शर्मा

by

गढ़शंकर – विश्व पर्यावरण संभाल दिवस के अवसर पर गढ़शंकर के गांव बोड़ा में नौजवानों द्वारा आज पंचायत के सहयोग से गांव में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज गांव के नौजवानों द्वारा पंचायत के सहयोग से कोरोना वायरस के कारण ऑक्सीजन की कमी को मुख्य रखते हुए विभिन्न स्थानों पर अधिक ऑक्सीजन प्रदान करने वाले पौधे लगाए गए। इस अवसर पर संदीप शर्मा ने कहा कि हम सबको पर्यावरण की संभाल के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर बकायदा उन पौधों की देखभाल करनी चाहिए। ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी ऑक्सीजन से वंचित ना रहे। इस अवसर पर संदीप शर्मा के अलावा प्रदीप पंडित, जॉनसन शर्मा, गौरव शर्मा, मनोज शर्मा और विक्की आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकार के गलत निर्णय से सेंटर संचालक हो रहे हैं बदहाली का शिकार: दीपा

कोविड-19 के मद्देनजर सरकार द्वारा कोचिंग सेंटरों को बंद करने के निर्देश से: संचालकों में रोष गढ़शंकर – कोविड-19 की महामारी के मद्देनजर सरकार के निर्देशों से लगभग पिछला पूरा साल आईलेट्स कोचिंग सेंटर...
article-image
पंजाब

मंत्री बनने के बाद संजीव अरोड़ा ने 8 कंपनियों के एमडी पद से दिया इस्तीफा… भाजपा ने साधा निशाना

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजीव अरोड़ा ने हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड समेत अपनी सभी 8 कंपनियों के एमडी पद से इस्तीफा दे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने दौड़कर पार की सड़क : मंडी में लैंडस्लाइड से बाल-बाल बचे पूर्व सीएम… जयराम ठाकुर का काफिला आने से पहले लैंडस्लाइड

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लैंडस्लाइड की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। यह...
article-image
पंजाब

थाना व एएसपी कार्यलय के वीच चोरों ने दुकान में सेंध लगा कर 50 हजार रुपये व हजारों का सामान चोरी किया

गढ़शंकर में पुलिस प्रशासन की ढीली पकड़। गढ़शंकर – कोरोना सक्रमण के कारण यहां दुकानदारों का धंधा मंदा चल रहा है वही गढ़शंकर इलाके में समाजविरोधी तत्वों के हौंसले बुलंद हैं वह वारदात को...
Translate »
error: Content is protected !!