*बस हादसे के मृतकों के परिवारों का दर्द असहनीय-सांसद चब्बेवाल*

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर से लोक सभा मैंबर डा. राज कुमार चब्बेवाल ने सोमवार सुबह दसूहा के पास एक प्राइवेट कपनी की बस के साथ हुए हादसे में 9 लोगों की जान चले जाने पर दुख का प्रगटावा किया और कहा कि सुबह ही जब यह जानकारी उन तक पहुंची तभी मन उदासी और पीड़ा से भर गया। डा. चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब की आप सरकार और मुखय मंत्री भगवंत सिंह मान पीड़त परिवारों के प्रति संवेदना प्रगट करते है और इन परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी, उन्होंने बताया के पंजाब सरकार मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए की राहत राशि देगी और जख्मी लोगों का इलाज करवाया जाएगा। डा. चब्बेवाल ने कहा कि इस सडक़ हादसे में जिन लोगों की जान गई और जो गंभीर जखमी है उनके परिवारों का दर्द हम समझते है और इस बेहद मुशकिल समय में हम पीड़त परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के मैंबर आज हमेशा के लिए उनसे दूर चले गए है उनका दर्द बहुत बड़ा है और इस दुख के समय में हम सभी को पीड़त परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए। डा. चब्बेवाल ने कहा के हादसे के बाद स्थानीय लोगों की तरफ से जिस तरह जखमी लोगों की मदद की गई वह सराहनीय है और इससे मानवता की भलाई और मदद के लिए हमेशा तैयार रहने का संदेश मिलता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

DIG ने थाने में मारा छापा: एसएचओ ड्यूटी छोड़ शराब के में सोता मिला SHO

अमृतसर : अमृतसर देहात में डीआईजी (बॉर्डर रेंज) हरमनबीर सिंह गिल ने गुरुवार को राजासांसी पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरजीत सिंह को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया। आरोप है कि थाना प्रभारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

400 साल पुरानी मूर्ति में मिला क्यूआर कोड : क्यूआर कोड को देखने के बाद हर कोई हैरान

अमेरिका की प्राचीन माया सभ्यता के बारे में आप सब ने सुना और पढ़ा जरूर होगा। यह सभ्यता, और ग्वाटेमाला, मैक्सिको, होंडुरास तथा यूकाटन प्रायद्वीप में स्थापित थी। आपको बता दें कि माया मैक्सिको...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

निर्मम हत्या का एक आरोपी ग्रिफतार, देसी कट्टा पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद, दूसरे की तलाश जारी : डल्लेवाल के तेईस वर्षीय युवक के रजिंद्र उर्फ रवि की हत्या के मामले में हिमाचल पुलिस की बड़ी करवाई

तेईस वर्षीय युवक की जंगल में की गई निर्मम हत्या के मामले में हिमाचल पुलिस ने एक आरोपी का ग्रिफतार किया ग्रिफतार अरोपी के पास से एक देसी कट्टा पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस...
article-image
पंजाब

जेल में पत्नी भी रहती थी साथ, जाली एफआईआर करवा कर गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को रूपनगर जेल में रखा : जेल मंत्री हरजोत बैंस का दावा

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा में जेल मंत्री हरजोत बैंस ने दावा किया कि कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को जाली एफआईआर दर्ज करके दो साल तीन महीनों तक पंजाब की रूपनगर जेल में रखा गया...
Translate »
error: Content is protected !!