पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने को ई-कचरा निष्पादन जरूरी: डीसी डॉ. निपुण जिंदल

by

ई-कचरा संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
धर्मशाला, 16 अक्तूबर। ई-कचरा के बेहतर निष्पादन के लिए लोगों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। यह उद्गार उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने सोमवार को डीसी कार्यालय परिसर से ई-कचरा संग्रहण सप्ताह के तहत ई-कचरा संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के उपरांत दी। उक्त वाहन के माध्यम से सोमवार को धर्मशाला तथा कांगड़ा में ई-कचरा एकत्रित किया गया इसके साथ ही 17 अक्तूबर को नगरोटा तथा पालमपुर में एसडीएम कार्यालय परिसर में, 18 अक्तूबर को देहरा तथा ज्वालाजी एसडीएम कार्यालय परिसर में उक्त वाहन के माध्यम से ई-कचरा एकत्रित किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि आधुनिक समय में हर घर में एक वाशिंग मशीन, टेलीविजन, कूलर, हीटर, एयर कंडीशनर, कंप्यूटर, आई-पैड, टेलीविजन, सेल फोन हैं। तकनीक में परिवर्तन के कारण जब ये घरेलू उपकरण उपयोग में नहीं आते और फेंक दिए जाते हैं तो इन्हें ई- कचरा की संज्ञा दी जाती है। उन्होंने कहा कि आईटी उद्योग में तेजी से उछाल के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग में वृद्धि हुई है। मोबाइल फोन तेज गति से आउट-ऑफ-फैशन और अनावश्यक हो जाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें त्याग दिया जाता है। इससे बड़ी मात्रा में जहरीले ई-कचरे का उत्पादन होता है।
उन्होंने कहा कि ई-कचरे में प्लास्टिक और कांच के अलावा कैडमियम, लेड, मरकरी, पॉली-क्लोरीनयुक्त बाइफिनाइल्स जैसे खतरनाक रसायनों का मिश्रण है। ये हानिकारक रसायन लैंडफिल से मिट्टी में प्रवेश करते हैं और जल निकायों को दूषित करते हैं। ई-कचरा जलाए जाने पर हवा में जहरीली गैसों को छोड़ता है और वायु प्रदुषण को बढाता है। उपायुक्त ने कहा कि ई-कचरे के सही निष्पादन के लिए ई-कचरा वाहन के माध्यम से संग्रहण किया जा रहा है तथा इसे सुचारू रूप से रिसाईकल किया जाएगा ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। उपायुक्त ने सभी नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि ई-कचरा को ई-कचरा वाहनों में प्रदान करने में अपना रचनात्मक सहयोग सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चैत्र नवरात्रि पर झलेड़ा मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन संध्या में हुए उपमुख्यमंत्री शामिल

ऊना, 31 मार्च। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित मंदिर में आयोजित भव्य धार्मिक आयोजन में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की पहली मंजिल का लेंटर डालते समय शटरिंग गिरने से एक मजदूर की दबने से मौत हो गई और तीन मजदूर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नामांकन के दूसरे दिन ऊना जिला में जिला परिषद वार्डों के लिए 14 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र

एएम नाथ।  ऊना, 8 मई. पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन ऊना जिला के विभिन्न जिला परिषद वार्डों से कुल 14 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसीएचसी हरोली में डॉक्टरों के निरीक्षण दौरों का रिकॉर्ड रखेंः डीसी

जिलाधीश राघव शर्मा ने हरोली डीसीएचसी में जाकर फीडबैक ली ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने डीसीएचसी हरोली का दौरा कर फीडबैक ली। इस दौरान एसडीएम हरोली गौरव चौधरी, सीएमओ डॉ. रमण कुमार...
Translate »
error: Content is protected !!