पहले बनाए संबंध…फिर दी जान : नाबालिग छात्रा की मौत के इतनी देर बाद टीचर ने तोड़ा था दम

by
अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर स्थित होटल द रॉयल रेस्पाइट में सोमवार की दोपहर को आत्महत्या करने वाले शिक्षक और नाबालिग छात्रा के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा की मौत के आधा घंटे बाद शिक्षक की मौत हुई।
वहीं इस मामले में पुलिस ने भी पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट कराने के लिए तहरीर नहीं दी है।
रोरावर थाना क्षेत्र के ज्वालाजीपुरम निवासी चंद्रभान (25) पुत्र प्रमोद सिंह बीटेक कर रहा था। वर्तमान में वह एक स्कूल में शिक्षक भी था। वह सारसौल स्थित संतनगर में प्रोवीडेंसी कोचिंग में पढ़ाता था।
छात्रा को लेकर होटल में पहुंचा चंद्रभान
15 वर्षीय किशोरी भी उसी स्कूल में आठवीं की छात्रा थी। वह चंद्रभान से ट्यूशन भी पढ़ती थी। सोमवार को सुबह करीब आठ बजे चंद्रभान छात्रा को लेकर रोरावर थाना क्षेत्र के होटल में पहुंच गया था। जहां दोपहर बाद दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से सल्फास के रेपर भी मिले।
पुलिस जांच में उजागर हुआ कि युवक ने तो अपनी सही आईडी और आधार कार्ड लगाया था, लेकिन किशोरी की आईडी किसी मुस्कान राणा के नाम से लगाई थी। इधर, मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर युवक व छात्रा पक्ष के लोग जुटे रहे।
मरने से पहले दोनों ने बनाए थे संबंध
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ है कि पहले छात्रा की मौत हुई थी। इसके करीब आधा घंटे बाद शिक्षक चंद्रभान की मौत हुई थी। यह भी साफ हुआ है कि दोनों के बीच लंबे समय से अंतरंग संबंध थे और मरने से पहले भी उन्होंने संबंध बनाए थे।
खेरेश्वर के पास वाले होटलों पर कसा जाएगा शिकंजा
इस घटना के बाद पुलिस का ध्यान खेरेश्वर चौराहा के आसपास के तमाम होटलों पर गया है। ओयो फ्रेंचाइजी पर चल रहे होटलों में आए दिन इस तरह के प्रेमी जोड़े पहुंचते हैं। इसको लेकर मंगलवार को एएसपी मयंक पाठक ने होटल संचालकों के साथ बैठक की। यहां उनसे फायर, एडीए एवं होटल, रेस्टोरेंट संचालन से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी की गई। उन्हें हिदायत दी गई कि वे संबंधित थानों में बुधवार तक होटल संचालन से जुड़े दस्तावेज जमा करा दें। अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
ये है दोनों की प्रेम कहानी
ज्वालाजीपुरम के चंद्रभान का परिवार मूल रूप से गंगेई गभाना का रहने वाला है। पिता निजी कंपनी में जॉब करते हैं। चंद्रभान पिता का अकेला बेटा था। उससे छोटी तीन बहनें हैं। खुद चंद्रभान बीटेक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पढ़ने लिखने में होनहार चंद्रभान पढ़ाई के साथ अपने परिवार का साथ देने के लिए इलाके के निजी स्कूल में पढ़ाता था। साथ में घर पर कोचिंग भी लेता था। इसी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने इसी वर्ष आठवीं पास की थी। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी, जबकि मां खुद नौकरी करती है। उससे छोटा एक दस वर्ष का भाई है। छात्रा स्कूल में पढ़ने के साथ चंद्रभान से घर पर कोचिंग भी पढ़ने जाती थी। इसी बीच दोनों में करीब छह माह पहले प्रेम संबंध हो गए। दोनों में नजदीकियां इतनी हो गईं कि साथ जीने मरने की कसमें खा लीं।
ट्यूटर ने नाबालिग प्रेमिका संग होटल में की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सटे रोरावर इलाके के खेरेश्वर चौराहा स्थित होटल द रॉयल रेस्पाइट में शिक्षक ने नाबालिग प्रेमिका संग जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह से दोनों होटल में ठहरे हुए थे। शाम को उनकी आत्महत्या की खबर एक दोस्त के आने पर लगी। अब तक की जांच में आत्महत्या के पीछे प्रेम संबंध में परिवारों की बंदिश की बात निकल कर आ रही है।
सोमवार शाम छह बजे पुलिस को डॉयल 112 पर सूचना मिली कि खेरेश्वर पुलिस चौकी के पास होटल में प्रेमी जोड़े के शव पड़े हैं। पुलिस ने युवक की पहचान 24 वर्षीय चंद्रभान निवासी ज्वालाजीपुरम बन्नादेवी व किशोरी की पहचान थाना बन्नादेवी क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय नौवीं की छात्रा के रूप में की है। सूचना पर दोनों के परिजन भी आ गए।
परिजनों ने बताया कि किशोरी जिस स्कूल में पढ़ती थी, चंद्रभान उसी स्कूल में पढ़ाता था। इसके बाद वह अपने घर पर कोचिंग भी चलाता था। किशोरी यहां पढ़ने जाती थी। इसी बीच दोनों में प्रेम संबंध हो गए। परिवारों को यह खबर तीन माह पहले लग गई थी। तभी से दोनों परिवारों ने बंदिश लगाते हुए किशोरी की कोचिंग छुड़वा दी थी। जांच में उजागर हुआ कि छात्रा सुबह अपने घर से स्कूल गई थी, लेकिन युवक उसे स्कूल से अपने साथ होटल में ले आया। सुबह 8:40 बजे से दोनों होटल में ही रुके हुए थे।
दूसरी चाभी से खोला कमरा
सासनी गेट निवासी दोस्त जब होटल पर पहुंचा और चंद्रभान के विषय में जानकारी की तो पता चला कि सुबह 8:40 बजे वे अपने साथ एक लड़की को लेकर कमरे में आया है। चार बजे तक के लिए कमरा बुक किया था, मगर अभी अंदर ही हैं। इस पर सासनी गेट के युवक ने कमरे का दरवाजा करीब 15 मिनट तक खटखटाया, मगर दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद होटल कर्मी ने दूसरी चाभी से कमरा खोला।
साथ ले गए थे सल्फास, मिले रेपर
स्टाफ ने कमरा खोला और जब पुलिस जांच के लिए पहुंची तो कमरे में बेड पर किशोरी का शव पड़ा था, जबकि जमीन पर युवक का शव था। जांच में कमरे में सल्फास के रेपर भी मिले। जग में पानी व खाली गिलास भी थे। स्कूल का बस्ता कमरे में ही कुर्सी पर रखा था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण रि. कैप्टन अनुमेहा पाराशर ने उपायुक्त मुकेश रेपसवाल को लगाया फ्लैग 

एएम नाथ। चम्बा :  सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय चंबा कैप्टन अनुमेहा पाराशर (सेवानिवृत) ने उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल को फ्लैग लगाया। इस अवसर पर उपायुक्त ने...
article-image
पंजाब

जल संरक्षण क्रांति लाने के लिए सैनिक दे सकते हैं बड़ा योगदान : अविनाश राय खन्ना

बी.ऐस.एफ. कैम्प खड़कां में जल संरक्षण विषय पर खन्ना ने आयोजित किया जागरूकता सेमिनार होशियारपुर 5 अप्रैल : पूर्व सांसद एवं श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमति कौशल्या देवी खन्ना मैमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च विद्यालय कोहू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : शिक्षा क्षेत्र पर इस वित्त वर्ष में खर्च किए जा रहे 8828 करोड़ रुपए – संजय अवस्थी

छात्रों से अपने संस्कार और रीति रिवाज़ अपनाने का आग्रह मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार इस वित्त...
article-image
पंजाब

जिले में 3600 हैल्थ वर्करस का हो चुका है टीकाकरण: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को अफवाहों से बचने की अपील करते हुए टीकाकरण करवाने के लिए कहा फेसबुक लाइव को दौरान डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को किया संबोधित होशियारपुर, 03 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर अपनीत...
Translate »
error: Content is protected !!