हिमाचल प्रदेश की जनता सेना के साथ खड़ी है और इस कार्रवाई में देश के साथ : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला :  पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। हिमाचल प्रदेश में भी इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री ने आज प्रस्तावित कुल्लू जिला के बंजार का दौरा रद्द कर दिया है। ताजा हालात की समीक्षा और सुरक्षा रणनीति तय करने के लिए उन्होंने प्रदेश सचिवालय में एक आपातकालीन उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी सहित सुरक्षा से जुड़े तमाम वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपातकालीन बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है।
       सेना के तीनों अंगों ने जिस प्रकार दबाव के बीच धैर्य, संयम और सटीक कार्रवाई का प्रदर्शन किया है, वह सराहनीय है। हिमाचल प्रदेश की जनता सेना के साथ खड़ी है और इस कार्रवाई में देश के साथ पूरी एकजुटता दिखा रही है। हिमाचल हमेशा से देश सेवा और बलिदान की भूमि रहा है। देश के सबसे अधिक परमवीर चक्र विजेता हिमाचल से हैं। हिमाचल के वीर जवानों और शहीदों का इतिहास गौरवशाली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की हत्या की गई, जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। हिमाचल की जनता इस कार्रवाई को देखकर गर्व और संतोष महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के संदर्भ में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है, क्योंकि प्रदेश के कुछ क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट हैं। सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन पूरी सतर्कता बरतना जरूरी है। उन्होंने सभी जिलों के डीसी, एसपी को अलर्ट रहने को कहा है। आज शाम की सुरक्षा ड्रिल पूर्व निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक होगी और धर्मशाला आईपीएल मैचों के शेड्यूल में भी फिलहाल कोई बदलाव नहीं है।
           उन्होंने कहा कि भारत सरकार और गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन को पूरी तरह से चौकन्ना रहने को कहा गया है। यदि कोई भी दुश्मन देश कोई भी कार्रवाई करता है, तो उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हम तैयार हैं। जिला अधिकारियों, पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सरकार ने तकनीकी संसाधनों के माध्यम से खुफिया इनपुट जुटाने की प्रक्रिया को और सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और उकसाने वाली सामग्री को लेकर भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। शत्रु देश द्वारा फैलाए जाने वाले फर्जी प्रचार से सावधान रहना आवश्यक है। इसके लिए भी विशेष निगरानी व्यवस्था की जा रही है। आज शाम एक मॉकड्रिल का आयोजन भी शिमला में किया जा रहा है, ताकि किसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी परख सकें। जहां-जहां बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम हो रहे हैं, वहां विशेष सुरक्षा इंतज़ाम किए जा रहे हैं। बॉर्डर से सटे स्कूलों की स्थिति की समीक्षा की जा रही है। ज़रूरत के अनुसार जिला प्रशासन इन स्कूलों को लेकर आगे का निर्णय लेगा। हिमाचल सरकार पूरी सतर्कता और गंभीरता से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न श्रेणी के 9 पदों के लिए क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में होंगे साक्षात्कार : 18 नवम्बर को होगी दस्तावेजों की जांच और 20 नवम्बर को होंगे साक्षात्कार

शिमला, 10 नवम्बर – क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एम/एस एजुकेयर इंडिया, शिमला के 9 पदों के लिए साक्षात्कार करवाए जा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय बड़सर में छात्र संगठन एनएसयूआई के सांस्कृतिक समारोह ‘आगाज-2023’ : खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियांे में अवश्य भाग लें युवा: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक ने बड़सर कालेज में एनएसयूआई के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लिया भाग बड़सर 01 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि विद्यार्थी जीवन एवं युवावस्था में खेलकूद,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 अस्थमा रोगियों में से कम से कम एक भारत में : डॉ. सुरेश गोयल

होशियारपुर: , 18 सितंबर: “अनुमानित 1.5-2 करोड़ अस्थमा रोगियों के साथ, वैश्विक स्तर पर हर 10 अस्थमा रोगियों में से कम से कम एक भारत में रहता है।” बुधवार को लिवासा अस्पताल में बचपन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गाड़ियों में भर-भर कर फॉर्म भरवाने के लिए लाए जा रहे हैं लोग : फिर मातृशक्ति को ठगने का काम कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

महीनें भर में एक भी कैबिनेट बैठक न करने वाले कर रहे दिन में दो-दो बैठकें , कांग्रेस सरकार को एहसास है कि वह ज़्यादा दिन की मेहमान नहीं हैं नेताओं की नहीं लेकिन अयोध्या...
Translate »
error: Content is protected !!