Mandi News : 5,000 कर्मी करेंगे मतदान प्रक्रिया पूरी … स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी- अपूर्व देवगन

by
एएम नाथ। मंडी, 25 मई।  जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज यहां बताया कि मंडी जिला में पंचायतीराज संस्थाओं के स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने मतदाताओं का आह्वान किया कि वे अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान अवश्य करें।
Mandi Election News
उन्होंने बताया कि जिला परिषद के उम्मीदवार के लिए बेल्ट पेपर हल्का नीले रंग का होगा, पंचायत समिति के सदस्य के लिए बेल्ट पेपर गुलाबी रंग का होगा, प्रधान के लिए बेल्ट पेपर हल्का हरे रंग का होगा, उप प्रधान के लिए बेल्ट पेपर पीले रंग का होगा और वार्ड सदस्य के लिए बेल्ट पेपर सफेद रंग का होगा। उन्होंने अपील की कि मतदान करते समय यह ध्यान अवश्य रखें कि उम्मीदवार के चुनाव चिन्ह के बिल्कुल सामने मतपत्र पर मोहर लगाएं, ऊपर या नीचे मोहर न लगाएं अन्यथा आपका मत रद्द हो सकता है।
इस बार के चुनावों में जिला की 577 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 2291 प्रत्याशी, उपप्रधान पद के लिए 2152 तथा 3305 वार्ड सदस्यों के लिए 4662 प्रत्याशी, 14 पंचायत समितियों में 267 सदस्यों के लिए 1027 उम्मीदवार तथा 36 जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए 183 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें से कुछ प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य तथा पंचायत समिति के सदस्य निर्विरोध भी चुने जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिला में तीन चरणों में चुनाव के लिए कुल 3135 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। पहले चरण में लगभग पांच हजार कर्मी मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करवाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि जिला की कुल 577 ग्राम पंचायतों में पहले चरण में 26 मई, 2026 को 198, दूसरे चरण में 28 मई को 196 तथा तीसरे व अंतिम चरण में 30 मई, 2026 को 183 ग्राम पंचायतों में मतदान संपन्न करवाया जाएगा। मतदान का समय प्रातः 7.00 बजे से दोपहर बाद 3.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतदान संपूर्ण होने के उपरांत उसी दिन मतगणना के पश्चात ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, जिसके लिए पंचायतों में मतगणना केंद्र स्थापित कर दिये गये हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतगणना केंद्रों की वीडियोग्राफी के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना 31 मई, 2026 को संपन्न की जाएगी। जिसकी वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी भी की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। मतदान तथा मतगणना केंद्रों में उम्मीदवार अथवा उनके प्राधिकृत एजेंट को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, इसके लिए पीठाधीन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। मतदान केंद्र के सौ मीटर के दायरे में मतदान के दिन की भी उम्मीदवार या उनके समर्थक बूथ नहीं लगाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी की दुर्दशा नहीं आलाकमान की इमेज है सरकार की प्राथमिकता : जयराम ठाकुर

हर दिन हास्यास्पद फैसले करवा रहे हैं प्रदेश की सरकार की फजीहत ,  टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में बोले नेता प्रतिपक्ष युवाओं पर है विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अगर कोई हमसे गलती हुई है तो क्षमा करें देवी देवता : 2023 की आपदा के बाद प्रभावी कदम उठाने की बजाय सोई रही सरकार : जयराम ठाकुर

सरकार को बयानबाजी के बजाय प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता मुख्यमंत्री राजनीति से बाहर निकले और अपनी जिम्मेदारी उठाएं क्या सुक्खू सरकार ने 2023 आपदा के लिए केंद्र से मिले पैसे आपदा प्रभावितों को...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित परिवारों को 5000 रुपये मासिक किराया देगी सरकार–आपदा में अभी तक 69 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 110 व्यक्ति घायल हुए हैं और 37 अभी तक भी लापता : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भारी वर्षा से मण्डी जिले के सराज तथा धर्मपुर क्षेत्र में लोगों के घरों एवं भूमि को व्यापक नुक्सान पहुंचा है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी और टीजीटी भर्ती के लिए सीबीटी परीक्षा आयोजित करने की तैयारी में तेज़

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने लंबे इंतजार के बाद कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के आयोजन के लिए एजेंसी फाइनल कर दी है। आयोग की ओर से अब भर्ती...
Translate »
error: Content is protected !!