Himachal News : हिमाचल के सरकारी स्कूलों को बनाया जाएगा देश में सर्वश्रेष्ठ : मुख्यमंत्री

by
सीबीएसई स्कूल छोटा शिमला के विद्यार्थियों के साथ किया संवाद
मुख्यमंत्री ने कहा एंटी-चिट्टा अभियान में युवाओं की भूमिका महत्त्वपूर्ण
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नव स्तरोन्न्त सीबीएसई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छोटा शिमला में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का सहजता से उत्तर दिया।
Himachal Shimla School News
May be an image of smiling, dais and text
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक स्तर पर बदलाव किए हैं और इनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे यहां भाषण देने नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के साथ बातचीत करने आए हैं ताकि शिक्षा व्यवस्था की कमियों की पहचान कर उन्हें प्रभावी ढंग से दूर किया जा सके। वर्तमान राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों को देश के सर्वश्रेष्ठ स्कूल बनाने की दिशा में कार्य कर रही है ताकि विद्यार्थियों को सरकारी संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। सरकारी स्कूलों के शिक्षक अत्यंत सक्षम, मेहनती होते हैं और उनकी नियुक्ति प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम होती है।May be an image of one or more people and text
संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने सीबीएसई प्रणाली से लेकर मुख्यमंत्री के निजी अनुभवों से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे। छात्र आरव ठाकुर ने उनके स्कूली दिनों के पसंदीदा खेल के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेते थे और हॉकी, क्रिकेट तथा हैंडबॉल खेलते थे। उन्होंने कहा कि वे हैंडबॉल टीम के कप्तान भी रहे हैं और उन्हें ट्रैकिंग का भी शौक रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी पहली ट्रैकिंग यात्रा टापरी से रिकांगपिओ तक थी।May be an image of one or more people and dais
स्कूल के विद्यार्थी ने बताया कि वर्तमान में भौतिकी विज्ञान विषय के शिक्षक नहीं हैं और राजनीति विज्ञान के भी केवल एक ही शिक्षक हैं। विद्यार्थी ने रिक्त पदों को भरने का आग्रह किया। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्कूल सीबीएसई संस्थान बना है और अब इस वर्ष 30 जून से पहले सभी रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब विद्यार्थियों को सीबीएसई पाठयक्रम के तहत अधिक विषयों का विकल्प मिलेगा।May be an image of one or more people, violin and text
कक्षा 12 के छात्र दिव्यांश ने पूछा कि वर्तमान में, जब विद्यार्थी 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर रहे हैं, तब अंक महत्वपूर्ण हैं या कौशल! मुख्यमंत्री ने कहा कि अंक महत्त्वपूर्ण हैं, लेकिन विद्यार्थियों को इसके साथ-साथ कुशल और सक्षम व्यक्ति भी बनना चाहिए।
राज्य सरकार के नशा-निवारण अभियान में युवाओं की भूमिका के महत्त्व के बारे में पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा-निवारण अभियान में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। नशे के सरगना पहले युवाओं को नशे का आदी बनाते हैं और बाद में उन्हें तस्करी के काम में शामिल कर लेते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दें और इस बुराई के खिलाफ जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने यह भी बताया कि 5 जून को शिमला में एंटी-चिट्टा रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से इसमें भाग लेने का आह्वान किया।May be an image of one or more people and violin
कक्षा 7 की छात्रा राधा ने मुख्यमंत्री के पद तक पहंुचने की उनकी जीवन यात्रा के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि जब वे कक्षा 10 में थे, तब उनके स्कूल में हड़ताल हुई थी, जिसके बाद वे 17 वर्ष की आयु में कक्षा प्रतिनिधि बने। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई के दौरान वे विभागीय प्रतिनिधि बने। इसके उपरान्त वे नगर निगम शिमला में पार्षद रहे तथा एनएसयूआई और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर भी कार्य किया। संस्मरणों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके भाई और बहन नौकरी पेशा थे, इसलिए उनके माता-पिता अक्सर उन्हें राजनीति छोड़कर नौकरी करने की सलाह देते थे। उन्होंने बताया कि आरम्भ में उनकी इच्छा शिमला से चुनाव लड़ने की थी, लेकिन परिस्थितियों के कारण उन्हें नादौन विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिला।May be an image of one or more people and text
विद्यार्थियों को सफलता का मूल मंत्र देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन, समर्पण और संघर्ष करने की भावना का होना अत्यंत आवश्यक हैं। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने वाला व्यक्ति ही सफलता हासिल कर सकता है।
इस अवसर पर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, सचिव शिक्षा राकेश कंवर, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, विद्यालय स्टाफ के सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा मे 5.83 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू

कांगड़ा। थाना शाहपुर की एएनटीएफ टीम ने देर रात दो युवकों से 5.83 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया है। आरोपियों की पहचान श्याम नगर निवासी शुभम व योल कैंप निवासी सिद्धार्थ थापा के रूप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिजली महादेव पर गिरी बिजली…..खंडित हुआ शिवलिंग; 12 साल बाद होती है ऐसी घटना

एएम नाथ । कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लु नमें  बिजली महादेव एक ऐसा धार्मिक व रमणीय स्थल है, जो अपनी सुंदरता व विहंगम दृश्य से लोगों को बरबस ही अपनी ओर खींच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुल्लक टीम के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से भेंट की : मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष के लिए एक प्रतीकात्मक गुल्लक किया भेंट

रोहित भदसाली। शिमला : मध्य प्रदेश की गुल्लक टीम के सदस्यों यशपाल परमार, जतिन परमार, राजकुमार परमार और जीया परमार ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके आधिकारिक आवास पर भेंट की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाग मंढ़ौर जात्र मेले के समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लिया भाग

पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की मेला मैदान विस्तार के लिए 5 लाख देने का किया ऐलान एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चुवाड़ी नगर...
Translate »
error: Content is protected !!