Hoshiarpur News : मुकेरियां, दसूहा, गढ़शंकर, हरियाणा, गढ़दीवाला और उड़मुड़ टांडा में वोट मंगलवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पड़ेंगे : निकास कुमार

by

जिला प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए पुख्ता इंतजाम

6 नगर परिषदों में 80 वार्ड, कुल 118 बूथ और कुल 263 उम्मीदवार मैदान में

वोटर कार्ड न होने की स्थिति में वोटर चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित अन्य पहचान पत्र दिखाकर वोट डाल सकेंगे

होशियारपुर, 25 मई : राज्य चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार को जिले की 6 नगर परिषदों की चुनाव प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी निकास कुमार ने बताया कि मुकेरियां, दसूहा, गढ़शंकर, हरियाणा, गढ़दीवाला और उड़मुड़ टांडा में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

जिला प्रशासन द्वारा सुचारू और पारदर्शी तरीके से वोटिंग करवाने के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी निकास कुमार ने बताया कि 6 नगर परिषदों में 80 वार्डों के लिए वोट पड़ेंगे, जिनमें कुल 118 बूथ बनाए गए हैं और कुल 263 उम्मीदवार इन चुनावों में लड़ रहे हैं।
Hoshiarpur Nagar Council News
उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार पोलिंग स्टेशनों के बाहर और अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा 29 मई को वोटों की गिनती वाली जगहों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। उन्होंने कहा कि अमन-कानून की व्यवस्था के लिए जिला पुलिस द्वारा निर्धारित संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, ताकि पूरा चुनावी काम सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि वोटर कार्ड के साथ मतदाता अपनी वोट डाल सकेंगे। यदि किसी मतदाता के पास वोटर कार्ड नहीं है तो वह आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो वाला पैन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड/नीला कार्ड, फोटो वाला असला लाइसेंस, फोटो वाला पेंशन दस्तावेज, आजादी घुलाटीया पहचान पत्र (फोटो सहित), बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटो वाली पासबुक दिखाकर वोट डाल सकेंगे।

इसी प्रकार ऐसे मतदाता श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों या विधायकों को जारी पहचान पत्र, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी यू.डी.आई.डी. कार्ड, केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों/कर्मचारियों को जारी विभागीय पहचान पत्र तथा विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों द्वारा जारी फोटो वाला पहचान पत्र दिखाकर वोट डाल सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर बाद तक 118 पोलिंग पार्टियां और जरूरी स्टाफ अपने-अपने पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दिए गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा विचार-विमर्श एवं सावन कवि दरबार आयोजित 

गढ़शंकर, 9 अगस्त: दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर ने साहित्य सभा की मासिक बैठक में विचार-विमर्श एवं सावन कवि दरबार का आयोजन किया, जिसमें सभा के सदस्यों के अलावा गढ़शंकर तहसील में सक्रिय विभिन्न...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव पिपलीवाल में श्रीमद भागवत महापुराण कथा के सबंध में भव्य शोभा व कलश यात्रा आयोजित : भक्तजनों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के लगाए जा रहे जयघोषों ने पूरा इलाका कर दिया भक्तिमई

गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में श्रीमद भागवत महापुराण कथा के कल होने वाले शुभारंभ से पहले आज भव्य शोभा व कलश यात्रा आयोजिय की गई।  जिसमें शामिल हजारों की संख्या में पहुंची महिलाओं, बच्चों सहित...
Translate »
error: Content is protected !!