पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पर्यावरण चेतना साहो के प्रयास सराहनीय : DC मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चम्बाप : र्यावरण चेतना एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केंद्र साहो पर्यावरण संबंधी जागरूकता के साथ-साथ कृषि तथा बागवानी से संबंधित शिक्षण व प्रशिक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है इसलिए इससे संबंधित कृषि, बागवानी पशुपालन, वन तथा ग्रामीण विकास विभाग को इस संस्था के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों व बागवानों का आर्थिक सुदृढ़ीकरण किया जा सके। यह बात उपायुक्त चंबा व पर्यावरण चेतना एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केंद्र साहो के मुख्य संरक्षक मुकेश रेपसवाल ने जिला मुख्यालय चंबा में संस्था से संबंधित आयोजित बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।

मुकेश रेपसवाल ने कहा कि यह संस्था गत दो दशकों से निरंतर इस दिशा में बेहतर प्रयास कर रही है लेकिन संस्था द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों में बेहतर परिणाम लाने के लिए विभागीय अधिकारियों को भी संस्था के साथ बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।
इससे पूर्व संस्था के वर्तमान अध्यक्ष कुलभूषण अभिमन्यु तथा संस्थापक सदस्य रतन चंद के अलावा सदस्य उमाकांत सहित अन्य सदस्यों ने भी संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण के अलावा कृषि एवं बागवानी की दिशा में किए जा रहे प्रयासों बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा भविष्य में इस दिशा में बेहतरीन परिणाम लाने वाले अपने-अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।
बैठक में संस्था के संस्थापक सदस्यों व पदाधिकारीयों ने मांग की कि संस्था के क्रमागत विकास व उपयोगिता के दृष्टिगत इसे एक शिक्षण व प्रशिक्षण केंद्र परिसर के रूप में कायम रखा जाए ताकि भविष्य में इस परिसर का उपयोग करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण तथा कृषि व बागवानी से संबंधित उद्देश्यों की पूर्ति की जा सके। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की की परिसर को प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण व अन्य कार्यक्रमों के लिए भी उपयोग उपयोग में लाया जाए।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने पर्यावरण चेतना एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केंद्र साहो के पदाधिकारीयों व सदस्यों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन की ओर से संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण व कृषि बागवानी की दिशा में किया जा रहे प्रयासों में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आगामी सोमवार बैठक में इस विषय में अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल के अलावा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीम राहुल शर्मा, एसी टू डीसी पृथ्वी पाल सिंह, परियोजना अधिकारी डीआरडीए डॉ जयवंती ठाकुर सहित कृषि, बागवानी, वन तथा ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 कोर्स निःशुल्क करवाएं जाएंगे : ड्राफ्स पर्सन सिविल वर्क तथा सहायक इलेक्ट्रिशियन

नाहन 4 अगस्त। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा दो कोर्स ड्राफ्स पर्सन सिविल वर्क तथा सहायक इलेक्ट्रिशियन के संचालित किये जा रहे हैं जो 450 घण्टे का...
हिमाचल प्रदेश

एक बूटा-बेटी के नाम योजना के अंतर्गत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर रोपे जाएंगे 5-5 पौधे

जिला के आंगनबाड़ी केंद्रों में रोपे जाएंगे 6825 फलदार पौधेः डीसी ऊना – वन महोत्सव के अवसर पर जिला ऊना के 1364 आंगनबाड़ी केंद्रों में 6825 फलदार पौधे रोपे जाएंगे, जिसकी शुरूआत ग्रामीण विकास,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने बिझड़ी में लिया ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियां का जायजा : कार्यक्रम की अध्यक्षता के साथ-साथ करोड़ों रुपये के उदघाटन और शिलान्यास भी करेंगे मुख्यमंत्री

बिझड़ी 23 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार को बिझड़ी के स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठ के बजाय लोगों का ध्यान रखें मुख्यमंत्री : पूर्व सरकार द्वारा लिए गए कर्ज के बदले 38276 करोड़ रुपये ब्याज और ऋण अदायगी के रूप में चुकाया ब्याज – जयराम ठाकुर

शिमला। मुख्यमंत्री के झूठ से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल सदन से बाहर आ गया। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर...
Translate »
error: Content is protected !!