पवित्र मणिमहेश यात्रा प्रशासन ने रोकी : गुई नाला के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक श्रद्धालु की मौत

by

प्रशासन ने रोकी यात्रा, DC चंबा ने की यह अपील

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश का कहर अब पवित्र मणिमहेश यात्रा पर भी टूट पड़ा है। लगातार हो रहे भूस्खलन और खराब मौसम को देखते हुए चंबा जिला प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। यह फैसला यात्रा मार्ग पर हुए एक दुखद हादसे के बाद लिया गया, जिसमें पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई।
बिगड़ते हालात को देखते हुए डीसी ने श्रद्धालुओं से एक मार्मिक अपील की है। कि सभी यात्री अपनी यात्रा के पड़ाव में जिस स्थान पर हैं, वहीं रुक जाएं। अगर आप चंबा पहुंच गए हैं तो कृपया चंबा में ही इंतजार करें। जिन्होंने अभी घर से यात्रा शुरू नहीं की है, उनसे निवेदन है कि वे एक-दो दिन रुक जाएं जब तक कि मौसम साफ नहीं हो जाता। अपेक्षित है कि कल शाम तक मौसम साफ हो जाएगा, तो आप 16 या 17 तारीख तक अपनी यात्रा स्थगित कर सकते हैं।
हरसर से लगभग 1 किलोमीटर आगे गुई नाला के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक श्रद्धालु के सिर पर चोट लगने से मौत हो गई है। भरमौर प्रशासन द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया हुआ है। इस हादसे के बाद जो यात्री पहले से ही यात्रा में आगे चल गए थे उन्हें विभिन्न बेस कैंपों जैसे धन्छो, सुंदरासी और गौरीकुंड में ही रोक दिया गया है। मौसम साफ होने के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवा सेवाएं विभाग ने जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया : रक्तदान हमें मानवता से जोड़ता है: प्रीत कोहली

होशियारपुर, 23 फरवरी: खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और जिला होशियारपुर के डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर युवा सेवाएं विभाग पंजाब द्वारा जिला स्तरीय रक्तदान शिविर और रेड...
पंजाब

चोरी की बाइक व सौ नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकार-  थाना माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की बाइक व एक सौ नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार एएसआई बलजिंदर सिंह ने...
article-image
पंजाब

सडक़ हादसों से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का करें पालन: प्रदीप सिंह ढिल्लों

सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सचिव आर.टी.ए. ने वाहनों को रिफलेक्ट लगाए व प्रदूषण जांच करवाई होशियारपुर :सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी प्रदीप सिंह ढिल्लों ने आज वाहनों को जहां...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का ताजपोशी समारोह शानो-शौकत से आयोजित 

गढ़शंकर, 1 जून : ब्लॉक समिति गढ़शंकर के नए चेयरमैन के रूप में परमजीत पाल तथा वाइस चेयरमैन के रूप में जसपाल कौर के ताजपोशी समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और शानो-शौकत के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!