भरमौर के चौरासी मंदिर परिसर के पवित्र तालाब का पानी पीने योग्य नहीं

by

विधायक डा. जनक राज ने पवित्र तालाब का निरीक्षण कर पानी की जांच करवाने का लिया था निर्णय

एएम नाथ। भरमौर :  विश्व प्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर भरमौर में पवित्र तालाब कुफरी का पानी सूक्ष्मजीवी जांच में पीने योग्य नहीं पाया गया है।

मणिमहेश यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालु इसका सेवन ना करें। ये अपील भरमौर के विधायक डा. जनक राज ने की है।
गौर हो कि गत माह विधायक डा. जनक राज ने विश्व प्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर में स्थित पवित्र तालाब का निरीक्षण कर पानी की जांच करवाने का फैसला लिया था। जिसकी जांच रिपोर्ट आ गई है। सूक्ष्मजीवी जांच में पानी पीने योग्य नहीं पाया गया है। आजकल मणिमहेश यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु आते हैं। जो चौरासी परिसर में रुक कर तालाब के पानी का उपयोग करते हैं।
उल्लेखनीय है कि भरमौर के चौरासी मंदिर परिसर में स्थित पवित्र तालाब कुफरी में भी मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं द्धारा स्नान किया जाता है। साथ ही मणिमहेश यात्रियों और स्थानीय लोगों की आस्था का भी यह केंद्र है। लिहाजा डा. जनक राज द्वारा इस पवित्र तालाब में मौजूद जल की शुद्धता की जांच के लिए उक्त कदम उठाए गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद अनुराग ठाकुर ने लिया सीयू की निर्माणाधीन साइट का जायजा.. कहा- : केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में हिमाचल और देशभर के छात्रों के लिए एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट –

रोहित भदसाली। देहरा : लोकसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को कांगड़ा जिला के देहरा पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की निर्माणाधीन साइट का निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने...
article-image
पंजाब

पुलिस स्टेशन के पास ब्लास्ट से दहशत : इस गैंगस्टर ने दिया वारदात को अंजाम

अमृतसर  :  अमृतसर में इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के पास मंगलवार सवेरे एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। यह धमाका सुबह करीब 3 बजे हुआ, जिससे लोग चौंक गए और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में टैक्सी ऑपरेटरों का बड़ा प्रदर्शन: CM-डिप्टी CM के खिलाफ नारेबाजी, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन होगा तेज

एएम नाथ।  शिमला: हिमाचल प्रदेश में टैक्सी कारोबार से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को टैक्सी ऑपरेटरों ने राजधानी शिमला में शक्ति प्रदर्शन किया। ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एंड ड्राइवर एसोसिएशन के बैनर तले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब समेत कई रूटों पर निजी ऑपरेटरों की बसें चलाने की तैयारी

एएम नाथ। शिमला :  2200 करोड़ के घाटे की मार झेल रहा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम वैट लीज आधार पर बसों को चलाने की तैयारी में है। निगम प्रबंधन अंतरराज्यीय रूटों पर वैट...
Translate »
error: Content is protected !!