पशुपालन विभाग ने गढ़शंकर गौशाला को पच्चीस हजार रुपये की दवाएं उपलब्ध कराई

by
 गढ़शंकर  :श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर में गौसेवा मिशन द्वारा बीमार पशुओं के परीक्षण के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस मेडिकल कैंप में पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ हरजीत सिंह विशेष रूप में पुहंचे।डॉ हरजीत सिंह ने मेडिकल कैंप में गौशाला में पशुओं की देखभाल करने के लिए पच्चीस हजार रुपये की दवाएं कराई गई। उन्होंने गौशाला में पशुओं का मुआयना किया और सेवादारों को पशुओं की संभावित बीमारियों की जानकारी दी और उनका इलाज कैसे किया जाए यह भी बताया। उन्होंने बताया कि उनके विभाग ने गौशाला में शेड बनाने का प्रस्ताव भेजा है और मंजूरी प्राप्त होते ही शेड बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस मेडिकल कैंप में गढ़शंकर के वैटनरी डॉ जगदीश सीनियर मेडिकल अफसर भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि शेड के निर्माण होने से गौशाला में पशु रखने की समर्था में बढ़ोतरी होगी। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेता व पूर्व विधायक लवकुमार गोल्डी भी उपस्थित थे उन्होंने पशुपालन विभाग के डॉक्टरों का धन्यवाद किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाबी भाषा के प्रति जागरूक करने के लिए ढोल नगाड़े बजाकर शहर में मार्च निकाला

गढ़शंकर : केन्द्रीय पंजाबी लेखक सभा के आमंत्रण पर अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर पंजाबी मातृभाषा के लिए सार्वजनिक स्थान दोआबा साहित्य सभा, दर्पण साहित्य सभा सेला कलां, जीवन जागृति मंच एवं लोकतांत्रिक शिक्षक मोर्चा...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में “मानव जीवन में संगीत का योगदान” विषय पर विशेष व्याख्यान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन संचालित शैक्षिक संस्थान संत बाबा दलिप सिंह मैमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली के संगीत विभाग के प्रमुख प्रोफेसर जगदीप सिंह द्वारा “मानव जीवन में संगीत का...
article-image
पंजाब

भाजपा पर मुख्यमंत्री मान ने कसा तंज : भाजपा के सिर्फ दो विधायक, दो सांसदों की इस बार हो जाएगी विदाई

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी तो है नहीं, इनके बस दो विधायक हैं, इनके दो सांसद थे। ये लोग जीतने वाले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बॉर्डर से सटे चेक पोस्ट पर दो पुलिसवालों के शव मिलने से हड़कंप, दोनों ड्यूटी पर थे तैनात : मरने वालों के शरीर पर गोली लगने के निशान थे

गुरदासपुर  : भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के दो कर्मी रविवार को एक पुलिस चौकी के अंदर मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शरीर पर गोली लगने...
Translate »
error: Content is protected !!