पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी 28 फरवरी को करेंगे मोती महल का घेराव

by
गढ़शंकर – पुरानी पेंशन बहाल कराने के लिए बनी संघर्ष कमेटी की मीटिंग गढ़शंकर में हुई। इस मीटिंग में सतपाल व बलवीर बड़ेसरो ने पत्रकारों को बताया कि पेंशन बहाली को लेकर गठित की गई संघर्ष कमेटी के बैनर तले पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारी 28 फरवरी को पटियाला में पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू करने के लिए रैली निकालकर मोती महल का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार पेंशन को बहाल करने के लिए कई बार वायदे कर चुकी है लेकिन यह वायदे पूरे नही किए। सतपाल ने कहा कि सरकार के झूठे वायदों से परेशान हो गए हैं और अब सभी कर्मचारी 28 फरवरी को अपनी ताकत मोती महल का घेराव करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली नही महारैली होगी। इस मीटिंग में रमेश, अमरजीत, परमिंदर पखोवाल, जसविंदर पाल सिंह, जसविंदर सिंह, बलजीत सिंह, नरेश, नितिन, हरबंस सिंह, हरी राम सहित कर्मचारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तकनीक ने बदला पत्रकारिता का स्वरूप, पत्रकारिता के मूल्य बनाए रखे मीडियाः मुकेश अग्निहोत्री

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर शिमला में राज्यस्तरीय समारोह रोहित भदसाली। शिमला :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज यहां आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के अवसर पर कहा कि...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़ :8 गिरफ्तार; 14 पिस्तौलें जब्त

चंडीगढ़ : संगठित अपराध पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने कुख्यात लकी पटियाल-बंभिया गिरोह से जुड़े एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर में ओरल हैल्थ सप्ताह मनाया

गढ़शंकर: माननीय सिविल सर्जन डॉ. परमिंदर कौर, डीडीएचओ डॉ. मधु, एसएमओ डॉ. रमन कुमार, डॉ. हरगोपाल के कुशल मार्गदर्शन में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में ओरल हैल्थ सप्ताह मनाया जा रहा है। आम जनता की...
article-image
पंजाब

दलित बसती बीनेवाल के निकट किसी भी हालत में कृड़ा कर्कट डंप का नहीं बनने दिया जाएगा : मोहन लाल

गढ़शंकर : गांव बीनेवाल की दलित बसती के भारी संख्यां में लोगो ने इकत्र होकर आज गांव में पंचायत पर दलित बसती के निकट कूड़ा कर्कट का डंप बनाने का आरोप लगाते हुए विरोध...
Translate »
error: Content is protected !!