गढ़शंकर, 29 सितंबर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में अंग्रेजी विभाग की ओर से ‘द साउंड गेम : इंग्लिश फोनेटिक्स इन एक्शन’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का शुभारंभ अंग्रेजी विभाग की प्रमुख प्रो. रितु सिंह ने किया। मुख्य वक्ताओं के रूप में शिक्षा विभाग की प्रो. किरणजोत कौर और अंग्रेजी विभाग के प्रो. नवदीप सिंह ने विद्यार्थियों को अंग्रेजी उच्चारण के महत्व, इंटरनेशनल फोनेटिक अल्फाबेट (IPA) के प्रयोग तथा विभिन्न व्यावहारिक अभ्यासों के बारे में जानकारी दी।
कार्यशाला में करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अंग्रेजी भाषा के ध्वनि-विज्ञान और सही उच्चारण को व्यावहारिक रूप से समझा।
इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों की भाषाई समझ, उच्चारण और संचार क्षमता में सुधार होता है।
इस मौके पर प्रो. लखविंदरजीत कौर, प्रो. जतिंदर कौर, प्रो. मनबीर कौर सहित कॉलेज का स्टाफ उपस्थित रहा।
