विद्यार्थियों की 42 प्रतिशत वृद्धि के साथ जिले में पहले स्थान पर पहुंचा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल होशियारपुर

by

– शिक्षा सचिव की ओर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रिंसिपल को इस उपलब्धि के लिए किया सम्मानित
होशियारपुर :
स्कूल शिक्षा विभाग की हिदायतों के अनुसार स्कूलों में विद्यार्थियों की गिनती बढऩे पर शिक्षा सचिव की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्कूल प्रमुखों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला शिक्षा अधिकारी(से) गुरशरण सिंह राही ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल(को-एजुकेशन) घंटाघर होशियारपुर के प्रिंसिपल अश्वनी कुमार दत्ता को सम्मानित किया।
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल(को-एजुकेशन) घंटाघर में इस वर्ष विद्यार्थियों की रिकार्ड तोड़ वृद्धि हुई है। स्कूल के प्रिंसिपल अश्वनी कुमार दत्ता ने बताया कि स्कूल में बच्चों की गिनती में 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे चलते बच्चों की गिनती में हुई वृद्धि के कारण स्कूल जिले में पहले स्थान पर है। उन्होंने विद्यार्थियों की गिनती बढऩे का श्रेय स्कूल के मेहनती स्टाफ को दिया, जिन्होंने कोविड हिदायतों का पालन करते हुए घर-घर जाकर बच्चों को दाखिल करवाया, जिससे बच्चों की गिनती में 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
अश्वनी कुमार दत्ता ने बताया कि स्कूल में आधुनिक कंप्यूटर लैब, 6 स्मार्ट रुम, अच्छी लाईब्रेरी व बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा सुविधा मुहैया करवाने के लिए पूरा स्टाफ होने के कारण इस स्कूल की मान्यता शहर में बहुत बढ़ गई है। उन्होंने स्कूल की ओर से की गई मेहनत के लिए हौंसलाआफजाई करने पर शिक्षा सचिव व जिला शिक्षा अधिकारी का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि स्कूल शिक्षा के सभी मापदंडों पर खरा उतरते हुए अपनी एक विशेष पहचान बनाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

एएसआई ने मारी खुद को गोली : सुसाइड नोट में लिखा टांडा के एसएचओ ने खुदकुशी करने को किया मजबूर

होशियारपुर| पुलिस थाना हरियाणा में बतौर डयूटी अफसर तैनात एएसआई सतीश कुमार ने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। एएसआई सतीश कुमार ने खुदकुशी मरमे से पहले...
article-image
पंजाब

किसी भी परेशानी से बचने के लिए शुष्क धान ही मंडियों में लाएं किसान : डिप्टी कमिश्नर

जिले की मंडियों में अब तक 1568 मीट्रिक टन धान की खरीद होशियारपुर: 4 अक्तूबर: जिले की मंडियों में धान की खरीद सुचारु एवं निर्विघ्न ढंग से चल रही है तथा अब तक जिले...
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में  महात्मा गांधी-ना-फुरमानी अंदोलन विषय पर बैवीनार का आयोजन

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के सोशल सांईस विभाग दुारा यूजीसी के सहयोग के साथ भारत की अजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित अजादी का अमृत महोत्सव थीम के अधार पर और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो रोटी के लिए अपने शरीर को सैनिकों से नोचवा रहीं महिलाएं : लग रही लंबी-लंबी लाइन

युद्धग्रस्त सूडान में भूख से बिलबिलाती महिलाएं अपने परिवार को दो जून की रोटी खिलाने के लिए अपने जिस्म का सौदा कर रही हैं। सैनिक उनको और उनके परिवारों को खाना उपलब्ध कराने के...
Translate »
error: Content is protected !!