पंजाब शिक्षा क्रांति : पंजाब शिक्षा क्रांति” के अंतर्गत बदली जा रही है स्कूलों की तस्वीर: जय कृष्ण सिंह रौड़ी

by

डिप्टी स्पीकर ने गढ़शंकर विधान सभा क्षेत्र के 5 स्कूलों में 41.35 लाख रुपए की लागत से करवाए गए विकास कार्यों का किया उद्घाटन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से शुरू किए गए पंजाब शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों का स्तर ऊंचा उठाने के लिए व्यापक बदलाव किए जा रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत राज्य के स्कूलों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। जहां एक ओर स्कूलों के विकास कार्यों पर लाखों रुपए की ग्रांट दी जा रही है, वहीं शिक्षकों को विदेशों में प्रशिक्षण के लिए भी भेजा जा रहा है ताकि वे बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्रदान कर सकें।

वे आज विधान सभा क्षेत्र गढ़शंकर में 5 स्कूलों में 41.35 लाख रुपए की लागत से करवाए गए विकास कार्यों का उद्घाटन करने के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी स्पीकर ने इस दौरान सरकारी एलीमेंट्री स्कूल कोट में क्लासरुम व चारदीवारी, सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में साइंस लैब, चारदीवारी व अन्य विकास कार्य, सरकारी एलिमेंट्री स्कूल गुजरां में चारदीवारी व अन्य विकास कार्य, सरकारी एलिमेंट्री स्कूल डल्लेवाल में क्लासरुम व डा.बी.आर. अंबेडकर सरकारी एलिमेंट्री स्कूल बीनेवाल में नए क्लासरुम व अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के लिए राज्य के एलिमेंट्री, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “पंजाब शिक्षा क्रांति” अभियान के अंतर्गत राज्य के सभी सरकारी स्कूलों की तस्वीर पूरी तरह बदली जा रही है। विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे वे बारहवीं कक्षा के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर मनचाहे पदों पर सेवाएं दे सकें।

जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि पंजाब सरकार की यह पहल केवल एक योजना नहीं, बल्कि राज्य के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ठोस कदम है। सरकारी स्कूलों को इस तरह से विकसित किया जा रहा है कि वे किसी भी निजी स्कूल से पीछे न रहें। आज पंजाब के सरकारी स्कूल आधुनिक सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षित स्टाफ के साथ छात्रों को वही माहौल दे रहे हैं, जो पहले केवल निजी संस्थानों तक सीमित था। इस अवसर पर गांवों की पंचायत, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 महिला शिक्षकों की दर्दनाक मौत : कार के ऊपर गिरा भारी-भरकम पेड़

एएम नाथ । कुल्लू : कुल्लू में एक पेड़ कार के ऊपर गिर गया। इस हादसे में चार महिला शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई। कुल्लू के आनी में तेज बारिश और आंधी-तूफान के...
article-image
पंजाब

पार्टी ने मुझे जो जिमेवारी सौंपी है उसे तनदेही से पूरा करूँगा : महिंदर सिंह

गढ़शंकर : भाजपा बीत मंडल का महिंदर सिंह नंबरदार भबानीपुर को प्रधान नियुक किया गया। इस दौरान बीत मंडल के नवनियुक्त प्रधान महिंदर सिंह ने हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा के लंबे समय...
पंजाब

1600 नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 1600 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर हरप्रेम सिंह ने बताया कि एएसआई कुलविंदर...
article-image
पंजाब

Every Punjabi Must Become a

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 2 : Punjab’s Minister for School Education, Higher Education, and Public Relations, Harjot Singh Bains, stated that every Punjabi must become a warrior in the fight against drugs to realize...
Translate »
error: Content is protected !!