पहलगाम हमले पर वीडियो बनाने वाला गुजरात का कारोबारी दीपेन परमार गिरफ्तार

by
गुजरात पुलिस ने 40 साल के एक कारोबारी को सूरत से गिरफ्तार किया है, जिसने पहलगाम आतंकी हमले पर एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। पाकिस्तान की ओर से भेजे गए आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हमला करके 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।
इसका बदला लेने के लिए सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया है।
दीपेन परमार नाम के आरोपी को रविवार को अमरोली पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसने फेसबुक पर एक एक वीडियो यह कहते हुए पोस्ट किया कि, ‘पहलगाम आतंकी हमला पूर्व नियोजित था और आतंकवादियों के सरगना भारत में रहते हैं।’ अमरोली पुलिस ने कहा कि अपने फेसबुक पेज ‘जागो इंडिया’पर परमार वीडियो पोस्ट करके परमार ने आधारहीन और भ्रामक संदेश देने की कोशिश की।
परमार के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 197 (1) (D) के तहत केस दर्ज किया है, जोकि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को प्रभावित करने वाले मिथ्या प्रचार पर लगाई जाती है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को जिन 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतारा उसमें गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों के लोग थे। एक नेपाली नागरिक की भी हत्या कर दी गई थी। आतंकवादियों ने लोगों से धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी थी। कई लोग इसमें घायल भी हुए। भारतीय सेना ने हमले का बदला लेने के लिए 7 मई को पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल दागकर 100 से ज्यादा दहशतगर्दों को मार डाला।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

खनन रक्षकों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 27 मई को प्रातः 9 बजे

एएम नाथ। चम्बा  :   उद्योग विभाग के भूवैज्ञानिक विंग में खनन रक्षकों की नियुक्ति के लिए शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षण 27 मई 2025 को सुबह 9 बजे पुलिस ग्राउंड बारगा जिला चंबा...
article-image
पंजाब

खौफनाक वारदात : नशेड़ी युवक ने अपनी मां, भाभी और ढाई साल के भतीजे की बेरहमी से की हत्या

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में एक नशेड़ी युवक ने अपनी मां, भाभी और ढाई साल के भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला और कोचिंग स्टूडेंट का प्यार : 50 हजार में दी थी पति के मर्डर की सुपारी, प्रेमी और अन्य के साथ मिलकर महिला ने रची साजिश

हनुमानगढ़ : राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक महिला को कोचिंग स्टूडेंट से प्यार हो गया तो महिला ने अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पति को दूध में नींद की...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 2 ड्रग मॉड्यूल का किया भंडाफोड़ : 2.8 kg मेथाम्फेटामाइन बरामद

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित होने वाले ड्रग तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा कसा है। बता दें कि इस कार्रवाई में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो अंतरराष्ट्रीय ड्रग सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया...
Translate »
error: Content is protected !!