DC जतिन लाल ने 28वें अंडर-12 खंड स्तरीय टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

by
रोहित भदसाली।  ऊना, 16 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने शनिवार को दुलैहड़ में आयोजित 28वें अंडर-12 खंड स्तरीय टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला दुलैहड़ में आयोजित इस टूर्नामेंट में 74 स्कूलों के 400 बच्चे भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, 50 और 100 मीटर की दौड़ सहित भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
May be an image of crowd and text
शुभारंभ अवसर पर उपायुक्त ने प्रतिभागी टीमों के मार्च पास्ट की सलामी ली और छात्रों के उत्साह की सराहना की। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
May be an image of 9 people, people smiling and grass
उपायुक्त ने अपने संबोधन में बच्चों को को जीवन में अनुशासन, मेहनत और समर्पण के महत्व की शिक्षा दी। साथ ही जीवन के हर क्षेत्र में दृढ़ संकल्पित होकर आगे बढ़़ने तथा अथक मेहनत के साथ हर मुकाम हासिल करने को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि ये बच्चों में अनुशासन, टीमवर्क और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को भी बढ़ावा देते हैं। शिक्षा और खेल का संतुलन बच्चों के समग्र विकास के लिए जरूरी है।
May be an image of 9 people
इस अवसर पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हंस राज, केंद्र मुख्य शिक्षण दुलैहड़ महेश शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रवक्ता सर्वजीत राणा, प्राथमिक शिक्षक संघ खंड हरोली के अध्यक्ष विजय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार, महासचिव विनोद राणा, कोषाध्यक्ष सुरेश, सह सचिव जसपाल, अमरजीत सहित अनय गणमान्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED की छापेमारी, लुधियाना में कार्रवाई खत्म; गुरुग्राम में सर्च जारी

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी का बड़ा ऑपरेशन सामने आया है। लुधियाना स्थित उनके घर और कारोबारी ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शनिवार दोपहर तक...
article-image
पंजाब

अध्यापकों की मांगों का पंजाब सरकार द्वारा समाधान न करने के विरोध में 11 जून को लुधियाना में राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा*

पंजाब सरकार हजारों स्कूली अध्यापकों के लंबित मुद्दों का समाधान करे: डीटीएफ गढ़शंकर, 8 जून : पंजाब सरकार के शिक्षा क्रांति के नारे को खोखला बताते हुए स्कूली अध्यापकों के प्रमुख संगठनों ने अध्यापकों...
article-image
पंजाब

LTSU Punjab hosts District Round

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/6 Dec. : Lamrin Tech Skills University, Punjab, successfully hosted the District Round of the National Youth Parliament 2026, a national-level function and district-level competition, at its campus. The university was designated as...
Translate »
error: Content is protected !!