पांगी में दो प्रशासनिक अधिकारियों ने थामा एक-दूजे का हाथ, अमनदीप सिंह-आस्था पवार परिणय सूत्र में बंधे

by

एसडीएम अमनदीप सिंह और बीडीओ आस्था पवार के विवाह से पांगी में खुशी का माहौल

प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ शुरू किया जीवन का नया सफर, लोगों ने दी शुभकामनाएं

एएम नाथ। पांगी :  पांगी उपमंडल में प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल रहे दो अधिकारियों के जीवन में बुधवार को नई शुरुआत हुई। पांगी के आवासीय आयुक्त एवं उपमंडलाधिकारी अमनदीप सिंह और खंड विकास अधिकारी आस्था पवार विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी स्वीकार करते हुए वैवाहिक जीवन की नई पारी शुरू की।
अमनदीप सिंह मूल रूप से ठियोग के रहने वाले हैं और वर्तमान में पांगी में आवासीय आयुक्त एवं उपमंडलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, आस्था पवार सोलन से संबंध रखती हैं और पांगी में खंड विकास अधिकारी (BDO) के पद पर कार्यरत हैं। दोनों अधिकारी अपने-अपने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कर रहे हैं।
विवाह के बाद पांगी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दोनों अधिकारियों के वैवाहिक बंधन में बंधने की खबर के बाद प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों, मित्रों और शुभचिंतकों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। लोगों ने अमनदीप सिंह और आस्था पवार के सुखद, सफल एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की।
पांगी जैसे दुर्गम क्षेत्र में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे दोनों अधिकारियों का विवाह स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि दोनों अधिकारी अपने कार्यों के प्रति समर्पित हैं और उनके जीवन में आए इस नए अध्याय से सभी बेहद प्रसन्न हैं।
बधाई देने वालों ने नवदंपती के जीवन में प्रेम, खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि उनका वैवाहिक जीवन आपसी सहयोग और विश्वास से निरंतर सुखमय बना रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

22 एटीएम कार्ड बरामद : पुलिस द्वारा धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को फ्रॉड करने वाला गिरफ्तार

जालंधर :  पुलिस ने धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलने वाले एक व्यक्ति को विभिन्न बैंकों के 22 एटीएम कार्ड सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीसीपी जीएस सहोता ने बताया...
article-image
पंजाब

Dr Bhupender Vastushastri’s name

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 11 : Internationally renowned architect and author Dr Bhupender Vastushastri’s name has been included in the International World Record. He has created a record of removing Vastu defects without any demolition in...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी-भराड़ी रोड पर भारी भूस्खलन, यातायात प्रभावित : गाहर दा घटू में पहाड़ी दरकी, सड़क पर फंसे वाहन निकालने में जुटा विभाग

प्रशासन की अपील, चुवाड़ी-भराड़ी मार्ग पर फिलहाल यात्रा से बचें एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिले के चुवाड़ी-भराड़ी मार्ग पर गाहर दा घटू के समीप शनिवार को भारी भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता से खिलवाड़ कर रही सरकार … नियुक्तियों से लेकर प्रशासनिक फैसलों तक विवादों पर मांगा जवाब : राकेश जमवाल

HPU कुलपति विवाद पर हाईकोर्ट की रोक से सुक्खू सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल एएम नाथ। मंडी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के कुलपति का कार्यभार डीन और रजिस्ट्रार को सौंपने संबंधी आदेश पर...
Translate »
error: Content is protected !!