पांगी में दो प्रशासनिक अधिकारियों ने थामा एक-दूजे का हाथ, अमनदीप सिंह-आस्था पवार परिणय सूत्र में बंधे

by

एसडीएम अमनदीप सिंह और बीडीओ आस्था पवार के विवाह से पांगी में खुशी का माहौल

प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ शुरू किया जीवन का नया सफर, लोगों ने दी शुभकामनाएं

एएम नाथ। पांगी :  पांगी उपमंडल में प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल रहे दो अधिकारियों के जीवन में बुधवार को नई शुरुआत हुई। पांगी के आवासीय आयुक्त एवं उपमंडलाधिकारी अमनदीप सिंह और खंड विकास अधिकारी आस्था पवार विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी स्वीकार करते हुए वैवाहिक जीवन की नई पारी शुरू की।
अमनदीप सिंह मूल रूप से ठियोग के रहने वाले हैं और वर्तमान में पांगी में आवासीय आयुक्त एवं उपमंडलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, आस्था पवार सोलन से संबंध रखती हैं और पांगी में खंड विकास अधिकारी (BDO) के पद पर कार्यरत हैं। दोनों अधिकारी अपने-अपने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कर रहे हैं।
विवाह के बाद पांगी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दोनों अधिकारियों के वैवाहिक बंधन में बंधने की खबर के बाद प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों, मित्रों और शुभचिंतकों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। लोगों ने अमनदीप सिंह और आस्था पवार के सुखद, सफल एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की।
पांगी जैसे दुर्गम क्षेत्र में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे दोनों अधिकारियों का विवाह स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि दोनों अधिकारी अपने कार्यों के प्रति समर्पित हैं और उनके जीवन में आए इस नए अध्याय से सभी बेहद प्रसन्न हैं।
बधाई देने वालों ने नवदंपती के जीवन में प्रेम, खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि उनका वैवाहिक जीवन आपसी सहयोग और विश्वास से निरंतर सुखमय बना रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंडियों में गेहूं की लिफ्टिंग में आई तेजी, अब तक 58679 मीट्रिक टन गेहूं की हुई लिफ्टिंग : DC ने लिफ्टिंग का रोजना का लक्ष्य पूरा करने संबंधी दिए अधिकारियों को निर्देश

होशियारपुर, 26 अप्रैल: होशियारपुर जिले की मंडियों में बीती शाम तक 141983 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है जबकि 141721 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। जानकारी देते हुए डिप्टी...
article-image
पंजाब

निलंबित DIG भुल्लर के 26 बैंक खाते जांच पूरी होने तक रहेंगे फ्रीज : पंजाब के कई IAS-IPS से पूछताछ जल्द, अहम सबूत मिले

चंडीगढ़ :  रिश्वत मामले में निलंबित पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई विशेष अदालत ने आदेश दिया है कि जांच पूरी होने तक...
article-image
पंजाब

27 तारीख को बंद को लेकर शेर-ए-पंजाब दोआबा किसान यूनियन की बैठक

गढ़शंकर: शेर-ए-पंजाब दोआबा किसान यूनियन ने संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को जारी भारत बंद के आह्वान के संबंध में एडवोकेट जसबीर सिंह राय की अध्यक्षता में गढ़शंकर में एक बैठक की जिसमें...
article-image
पंजाब

चुनाव ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक दंपती की दर्दनाक मौत : कार खुले नाले में गिरी

मोगा : पं1जाब में जिला परिषद चुनाव ड्यूटी पर जाते समय एक शिक्षक दंपती की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना रविवार सुबह मोगा जिले के बाघापुराना उप-मंडल के अंतर्गत आने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!