5 अगस्त को मैहिंदवानी में शाम तीन वजे : प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगो के वाहनों व क्रैशरों से आ रहे ओवरलोडिड टिप्परों के लिए रास्ता बंद करने का फैसला

by

गढ़शंकर। लोक बचाओ पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी ईलाका बीत पंजाब व हिमाचल पद्रेश की संघर्ष कमेटी की मीटिंग गांव मैंहिंदवानी में हुई। जिसमें प्रदूषण व ओवरलोडिड टिप्परों के खिलाफ लड़ाई जारी रखने और संघर्ष को और तेज करने का फैसला किया गया। इसके ईलावा फैसला किया गया कि 5 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में लगे उद्योग के प्रदूषण के खिलाफ और ओवरलोडिड टिप्परों के खिलाफ संघर्ष तेज करने के तहत शाम तीन वजे गांव मैहिंदवानी में प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों से आने वाले वाहनों व करैशरों से आने वाले ओवरलोडिड टिप्परों के लिए रास्ता बंद कर दिया जाएगा।
इस दौरान विभिन्न व्क्ताओं ने कहा कि साबुन उद्योग दुारा लगातार प्रदूषण फैलाने से हवा और पानी गंदा हो रहा है। जिससे लोग बिमारियों के शिकार हो रहे है। जिसके खिलाफ संघर्ष कमेटी प्रर्दशन करने के ईलावा विभिन्न हिमाचल व पंजाब के राजनीतिक नेताओं, अधिकारियों को मिल की प्रदूषण फैलाने की समस्या को लेकर ज्ञापन दे चुकी है। लेकिन आज तक प्रदूषण की समस्या का समधान नहीं हूया। जिससे अव संघर्ष को तेज करने के लिए 5 अगस्त को तीन शाम तीन वजे गांव मैहिंदवानी में प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों व करैशरों से आने वाले ओवरलोडिड टिप्परों के लिए रास्ता बंद कर दिया जाएगा। जिसकी अच जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। जव तक दोनों प्रदेशों का प्रशासन उद्योग से फैल रहे प्रदूषण की समस्या का समाधान नहीं करता और ओवरलोड टिप्पर बंद नहीं करवाता तव तक यह संघर्ष जारी रखा जाएगा। इस दौरान हिमाचल से आए कमेटी के सदस्यों ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हिमाचल में भी इसी तरह इन प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों से आने जाने वाले वाहनों व करेैशरो से आने वाले टिप्परों के लिए रासता बंद कर दिया जाएगा। इस समय कमेटी के अध्या अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश किसाना, पूर्व सरपंच कुलभूशन कुमार, राणा दविंद्र सिंह, आल इंडिया जाट महासभा , पंजाब के महासचिव अजायब सिंह बोपाराय, नंबरदार दर्शन सिंह, कैप्टन राम प्रकाश, गरीब दास बीटन, हरबंस लाल पंच, कुलदीप सिंह कोट,अजय कुमार, त्रिलोचन चेची, पूर्व सरपंच मुलख राज, अमरीक बीटन, सरपंच दविंद्र देबी व हिमाचल प्रदेश से जोगा सिंह साऊवाल, मोहन सिंह उपप्रधान जयचंद गोदपुर,मनजीत खान दुलैहड़, राम ङ्क्षकशन गोंदपुर बूला आदि मौजूद थे।
फोटो 131 संघर्ष कमेटी की मीटिंग दौरान मौजूद कमेटी के सदस्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केवल सिंह पठानिया ने छैनी से गतडी सम्पर्क मार्ग निर्माण का किया शिलान्यास

नड्डी जिप लाइन प्रोजेक्ट, एशिया का सबसे लंबा जिप लाइन प्रोजेक्ट होगा: केवल सिंह पठानिया* एएम नाथ। धर्मशाला,14 फ़रवरी :  विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , विज्ञापन , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीयों ने ब्रिटेन में गाड़ा झंडा… एंडी बर्नहैम कैबिनेट में ऊंचे पदों पर ये 3 भारतीय मूल के नेता

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने अपनी नई कैबिनेट का अनावरण किया है, जिसमें 3 भारतीय मूल के सांसदों को नई मुख्य जिम्मेदारी मिली है। सांसदों में कनिष्क नारायण को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री तो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम देहरा में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस समारोह तैयारियों को लेकर एसडीएम देहरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

राकेश शर्मा।  देहरा/तलवाड़ा : उपमंडल स्तरीय 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर आज एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन...
article-image
पंजाब

Under the campaign being run

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 11 : Under the directions of SSP Hoshiarpur Surender Lamba IPS District Hoshiarpur, under the able leadership of SP Sarabjit Singh Bahia, SP Manoj Kumar, SP Navneet Kaur and SHOs of various...
Translate »
error: Content is protected !!