बूंद बूंद पानी को भी तरसे लोग : गत एक सप्ताह से पीने वाले पानी की बूंद-बूंद को प्यासे है गांव मलकोवाल, जगातपुर, गद्दीवाल, काणेवाल, रतनपुर तथा भवानीपुर भगता

by

गढ़शंकर: 6-7 दिन से पीने वाले पानी की बूंद-बूंद को प्यासे गढ़शंकर के अधीन पड़ते इलाका बीत के गांव मलकोवाल, जगातपुर, गद्दीवाल, काणेवाल, रतनपुर तथा भवानीपुर भगता के निवासियों ने एकत्रित होकर वाटर सप्लाई स्कीम मलकोवाल के समक्ष धरना दिया। इस मौके पर विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
सरपंच परवेश चंद्र व अन्य गांववासियों ने बताया कि 6-7 दिन से पीने वाले पानी की समस्या 6 गांवों में चली आ रही है। जिस कारण मोटर का खराब हो जाना है तथा विभाग द्वारा एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी नई मोटर का कोई प्रबंध नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इतनी गंभीर समस्या के बावजूद विभागीय अधिकारी ने उनकी कोई सुध नहीं ली। गांववासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनकी इस समस्या का कोई हल न हुआ तो वह संघर्ष करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
इस मौके पर सरपंच परवेश चंद्र, सरपंच जस काणेवाल, केवल सिंह, बलवीर सिंह, जोगराज, गुरदेव सिंह, नानक सिंह, दीपा, दिलबाग सिंह, किशन भगत, निक्का, मनीष, हरदीप सिंह, शिव राणा, योगेश राणा, गुरमीत सिंह, तेलू राम, अजैब सिंह, प्रेम लाल, परविन्द्र, परमजीत सिंह मलकोवाल, अवतार सिंह, करनैल सिंह व चन्नण सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।
जूनियर इंजीनियर तेजिंदर सिंह ने सम्पर्क करने पर कहा कि मोटर में तकनीकी नुक्स कारण समस्या आई थी। कल सुबह तक पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इश्क में हुई चाकूबाजी : चचेरे भाइयों के हमले में एक की मौत तो दूसरे की हालत नाजुक

नवांशहर :  नवांशहर में पुरानी रंजिश में एक युवक की हत्या कर दी गई। मोहल्लों के कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक को रोककर पहले मारपीट की।  उसके बाद क्रिच से वार करके उसकी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विदेशी पर्यटकों का अश्लील डांस, पार्टी में कर रहे नशा : X पर वीडियो को उत्तराखंड अकाउंट की तरफ से किया शेयर – अकाउंट की तरफ से लिखा गया, ‘नग्नता, फूहड़ता, ड्रग्स और अश्लीलता का मिश्रण

एएम नाथ। कुल्लू : कुल्लू जिले में पड़ने वाले मशहूर पर्यटन स्थल कसोल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ टूरिस्ट अश्लील डांस और नशे करते दिख रहे हैं। उत्तराखंड नाम से बने...
article-image
पंजाब

होशियारपुर नेचर फेस्ट -पर्यटन व संस्कृति विभाग की ओर से 1 से 5 मार्च तक होगा : कोमल मित्तल

दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में होगा मुख्य कार्यक्रम व सिंगर नाइट,   नारा डैम, थाना डैम, चौहाल डैम में करवाई जाएंगी कैंपिंग, ट्रैकिंग, नाइट लाइव बैंड, ऑफ रोडिंग, बोटिंगस, शिकारा राइड्स, जंगल सफारी, नेचर वॉक, बर्मा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेंद्र की पंजाब की प्रॉपर्टी को लेकर बड़ा खुलासा : सनी-बॉबी को मिला कुछ नही…किसको सौंप दी सारी जमीन?

धर्मेंद्र की मौत के बाद से ही उनकी संपत्ति के बंटवारे को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। गत 24 नवंबर 2025 को 89 साल के लिजेंड्री एक्टर ने इस दुनिया...
Translate »
error: Content is protected !!