प्रदेश सरकार विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध: विधायक कमलेश ठाकुर

by

भटोली फकोरियां में 42 पौंग बांध विस्थापित परिवारों को सौंपे भूमि आवंटन के पट्टे
राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा | प्रदेश सरकार द्वारा पौंग बांध विस्थापित परिवारों के पुनर्वास एवं उनके अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंगलवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के भटोली फकोरियां में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 42 पात्र पौंग बांध विस्थापित परिवारों को भूमि आवंटन के पट्टे वितरित किए गए। इस अवसर पर देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए लाभार्थियों को भूमि आवंटन पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पौंग बांध विस्थापित परिवारों के वर्षों से लंबित मामलों के समाधान के लिए गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को उनका अधिकार दिलाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा पुनर्वास प्रक्रिया को चरणबद्ध एवं समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व हरिपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 89 पात्र पौंग बांध विस्थापित परिवारों को भूमि आवंटन के पट्टे प्रदान किए गए थे अब 42 और पात्र परिवारों को भूमि आवंटन के पट्टे प्रदान कर प्रदेश सरकार ने पुनर्वास प्रक्रिया को और गति प्रदान की है। विधायक ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि कोई भी पात्र विस्थापित परिवार अपने अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र मामलों के निस्तारण में तेजी लाई जाए तथा पुनर्वास से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को पारदर्शिता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पुनर्वास के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। भटोली फकोरियां क्षेत्र में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों के लिए 30 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों एवं पौंग बांध विस्थापित परिवारों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर भूमि आवंटन के पट्टे प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं विधायक कमलेश ठाकुर का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने विस्थापित परिवारों की पीड़ा को समझते हुए उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया है।
कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासात्मक कार्यक्रमों एवं नीतियों का प्रचार-प्रसार किया।
इस अवसर पर हिमाचल पूर्व सैनिक निगम के उपाध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल मनीष कुमार धीमान, एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन, तहसीलदार हरिपुर सुरेश कुमार, खंड विकास अधिकारी भानू प्रताप सिंह, प्रधान शशिवाला, उप प्रधान शम्मी शर्मा, पूर्व निदेशक कांगड़ा राज्य सहकारी बैंक चैधरी सुनील कश्यप, पूर्व महासचिव इंद्रजीत शर्मा, आरटीए सदस्य पवन चैधरी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हरिओम शर्मा, यूथ ब्लाॅक अध्यक्ष सुमित ठाकुर, पूर्व प्रधान सुभाष चंद, एससी सेल से नव किशोर व विभिन्न विभागीय अधिकारी व पौंग बांध विस्थापित परिवार सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव साधोवाल में पर्यावरण शुद्धता के लिए स्वयं सहायता समूह ने लगाए पौधे

गढ़शंकर, 1 जुलाई: जहां समाज सेवी संस्थाएं पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे लगाने के लिए आगे आ रही हैं, वहीं क्षेत्र के गांव साधोवाल की बात करें तो ग्राम पंचायत और गांव के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धान फसल की खरीद को लेकर एडीसी ने की बैठक : रामपुर व टकारला में खोले गए हैं धान खरीद केंद्र – महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 13 सितम्बर – आगामी धान की फसल को लेकर जिला स्तरीय उप समिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त महेंन्द्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संबंधित विभागों के साथ धान खरीद...
article-image
पंजाब

मोटापा कम करने की सफलता में उन्नत फार्मूला से आयेगा क्रांतिकारी बदलाव : डॉ. अमित गर्ग

रोहित भदसाली।  होशियारपुर: उन्नत फॉर्मूलेशन ‘ओज़ेम्पिक ऑन स्टेरॉयड ‘ मोटापा कम करने के लिए वर्तमान उपचारों में लगने वाले समय की तुलना में आधे समय में अभूतपूर्व परिणाम देकर वजन घटाने की सफलता में...
article-image
पंजाब

सतगुरु रविदास महाराज जी को समर्पित 24वां महान कीर्तन दरबार करवाया आयोजित

सतगुरु रविदास महाराज, डॉ. अंबेडकर की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना ही उद्देश्य – संधू, सिद्धू, बद्धण अध्यक्ष जगदीश बद्धण को गोल्ड मेडल से किया गया सम्मानित होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  शिरोमणि श्री गुरु रविदास...
Translate »
error: Content is protected !!