पांच महीने से कैबिनट की बैठक करने के लिए समय नही लेकिन मुख्समंत्री फ्रांस घूमने के लिए कर रहे भाग दौड़ : पूर्व विधायक गोल्डी

by

गढ़शंकर । सरकार दुारा पंजाब व पंजाबियों के लिए काम करने के दावे करने वाली आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की हालत है यह है कि पांच महीने से कैबिनट की बैठक ही नहीं की जा रही। जिन बैठकों में पंजाब में विकास कार्यो व लोगो की भलाई के लिए किए कामों के प्रस्ताव पास करने होते है और ग्रांटे जारी करने के फैसले किए जाते है। यह शब्द काग्रेस के पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने पत्रकारों से बातचीत दौरान कहे। उन्होंने कहा कि जबकि मुख्यमंत्री को फरांस जाकर मैच देखने की चिंता सता रही है। वह भी एक सप्ताह से ज्यादा पैरिस में गुजारने के लिए शौर मचा रहे है।
उन्होंने कहा कि कैबिनट की बैठक ना होने के कारण पंजाब के सभी विभागों के जरूरी काम भी ठप पड़े है। लोगो के लिए काम करने के सरकार दाबे कितने झूठे है यह तो ढाई वर्ष के कार्याकाल में साबित हो ही चुका है। उन्होंने कहा कि फसली बिभिन्नता व वातावरण की सव्छता के लिए केंद्र सरकार दुारा 300 करोड़ दुारा जारी कर दिए थे। लेकिन भगवंत मान सरकार की नाकामी के कारण वह राशि भी पंजाब को नहीं मिल पाई। क्योंकि इस योजना में 60 प्रतिशत केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राज्य सरकार दुारा डालने थे। पंजाब सरकार दुारा धान की रौपाई होने के बाद विज्ञापन देने शुरू किए कि सात हजार प्रति एकड़ किसानों को अन्य फसलें बोने पर दिया जाएगा। जब किसानों ने धान की रोपाई ही कर दी थी तो विज्ञापन देने का क्या अर्थ रह जाता है। सरकार के पास अपने हिस्से का  दौ सौ करोड़ डालने के लिए ही नहीं थे तो यह सब ड्रामा किया गया।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मिलने का समय देकर मुख्यमंत्री हर बार भाग जाते है। कर्मचारियो की मागों को सरकार सुनने को तैयार नहीं। जव कर्मचारी अपनी मागों के लिए संघर्ष करते है तो पुलिस से उन्हें पिटवा जाता है। भगवंत मान सरकार हर फ्रंट पर पूरी तरह फैल हो चुकी है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। इस दौरान नंबरदार जरनैल सिंह, बब्बू सैला खुर्द आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चम्बा से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी की बस हुई हादसे का शिकार : बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई 

एएम नाथ। चम्बा :  चंडीगढ़ रूट पर जा रही एचआरटीसी चम्बा डिपो की बस हादसे का शिकार हो गई। यह घटना तब हुई जब बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।...
article-image
पंजाब

पुलिस की गाड़ी को साइड नहीं दी- युवक को नशे के झूठे केस केस में फंसाया : कोर्ट ने एक लाख रुपये का मुआवजा वसूलने को कहा

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने एक पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया और एक व्यक्ति को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया। बता दें कि पूरा मामला पंजाब पुलिस की कार्रवाई...
article-image
पंजाब

कोट फतूही में श्री  मद भागवत महापुराण कथा निरंतर जारी: राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी ऊना वाले,संत कृष्णा नंद जी  बीनेवाल, संत हरी दास जी धूने वाले, भाम वाले महाराज बहन विनोद जी विशेष तौर पर हुए शामिल

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मां भगवती जागरण कमेटी  अड्डा कोट फतुही की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आठवीं श्री मद भागवत महापुराण कथा का आयोजन  स्वर्ण पैलेस में क्षेत्र के कल्याण...
पंजाब

खर्च 25 लाख : पुरानी छतों के नीचे फाल सीलिंग, दीवारों पर पेंट और पुराने दरवाजों को रिपेअर

अमृतसर : बिक्रम मजीठिया ने हलका मजीठा के अंतर्गत आती थरिएवाल में शुक्रवार को खुलने जा रहे आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुरानी बिल्डिंग को नया रंग देते हुए 25 लाख...
Translate »
error: Content is protected !!