पांच लोगों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार : दिल्ली से किशोरी को बस में देहरादून लेकर आए बस के चालक, परिचालक

by

देहरादून की आईएसबीटी में ना​बालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबलिक को बस चालक व परिचालक दिल्ली कश्मीरी गेट स्टेशन से लेकर पंजाब ले जाने की बात कहकर लाए इसके बाद देहरादून में बस में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बाद में दूसरे चालक परिचालकों और कैश काउंटर में पैसा जमा करने वाले ने भी नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या – UK 07 PA 5299 को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच कर बस से एविडेंस एकत्रित किए गए।
12 अगस्त की रात की घटना है। पूछताछ में अभियुक्त देवेन्द्र ने बताया कि पीडित बालिका उसे दिल्ली कश्मीरी गेट स्टेशन पर मिली थी, जो उससे पजांब जाने वाली बस के बारे में जानकारी ले रही थी, अभियुक्त उक्त नाबालिक बालिका को अपने साथ देहरादून चलने और वहां से पौंटा होते हुए पंजाब भेजने की बात बताते हुए उसे देहरादून लेकर आया। यहां रात्री में बस से सभी सवारियों के उतरने के बाद अभियुक्त द्वारा बस ड्राइवर धर्मेन्द्र के साथ मिलकर नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया, इसके बाद आस-पास खडी अन्य बसों के चालकों राजपाल राणा व रवि कुमार को इस सम्बंध में पता चलने पर उनके द्वारा भी नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया।
घटना के बाद बस कन्डक्टर देवेन्द्र द्वारा कैश काउंटर में पैसा जमा कराने के दौरान नाबालिक बालिका के विषय में कैशियर राजेश सोनकर को बताया गया, जिसके द्वारा भी उक्त नाबालिक बालिका के साथ बस में दुष्कर्म किया गया।
पकड़े गए आरोपी-
धर्मेंद्र कुमार पुत्र यशपाल सिंह, निवासी ग्राम बंजारा वाला ग्रांट, थाना बुग्गा वाला, हरिद्वार, उम्र 32 वर्ष ( चालक बस संख्या – UK 07 PA 5299)
देवेंद्र पुत्र फूलचंद निवासी चूडियाला, भगवानपुर, हरिद्वार उम्र 52 वर्ष ( परिचालक बस संख्या – UK 07 PA 5299)
रवि कुमार पुत्र दयाराम निवासी ग्राम सिला, थाना – नवाबगंज, जिला फर्रुखाबाद, उम्र 34 वर्ष (चालक अन्य बस)
राजपाल पुत्र स्व0 किशन सिंह निवासी बंजारावाला ग्रांट, थाना बुग्गावाला, हरिद्वार, उम्र 57 वर्ष (चालक अन्य बस)
राजेश कुमार सोनकर पुत्र स्व0 लाल चंद्र सोनकर निवासी माजरा, पटेलनगर, उम्र 38 वर्ष (कैशियर रोडवेज)

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जग्गू भवानपुरिया और बंबीहा गैंग में हो सकती गैंगवार….इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के बाद पुलिस अलर्ट

अमृतसर। असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का गिरोह और विदेश से आपरेट कर रहा मन घनशामपुरिया का बंबीहा गैंग पंजाब के माझा जोन में किसी भी समय भिड़ सकते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साजिश कर दी सुपारी और कर दिया मर्डर… मर्सिडीज़ में मिली कारोबारी की खून से सनी लाश

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद शहर में रहने वाला एक बड़ा कारोबारी अचानक लापता हो गया. घरवालों ने पहले खुद उनकी तलाश शुरू की. कुछ घंटों बाद परिवारवालों को उनकी कार एक फ्लाईओवर के...
article-image
पंजाब

खालसा दिवस और बैसाखी के पर्व को समर्पित महान गुरमित समागम 13 अप्रैल को : संत गुरचरण सिंह पंडवा

होशियारपुर /फगवाड़ा/दलजीत अजनोहा :  तप अस्थान निर्मल कुटिया छंबवाली पंडवा में खालसा साजना दिवस और बैसाखी के पर्व को समर्पित महान गुरमित समागम 13 अप्रैल को करवाया जाएगा इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए संत...
article-image
पंजाब

77वां गणतंत्र दिवस: पुलिस लाइन ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल- डिप्टी कमिश्नर ने फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट से ली सलामी

स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियों की पेशकश 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान फहराएंगे तिरंगा होशियारपुर, 24 जनवरी: देश भर में मनाए जाने वाले 77वें गणतंत्र दिवस के जिला...
Translate »
error: Content is protected !!