ओह जो नवा जेई आया है, ओह ही भेजा है : कुनैल के जंगल में अवैध माईनिंग का पर्दाफाश होने के 48 घंटे बाद भी कोई भी अधिकारी मौके पर जांच के लिए नही पहुंचा जेई का नाम

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर के अंर्तगत पड़ते गांव कुनैल के जंगल में चल रहे क्रशर के साथ लगते वन क्षेत्र में चल रही अवैध माईनिंग का पर्दाफाश होने के 48 घंटे बाद भी माईनिंग विभाग के किसी अधिकारी का अवैध माईनिंग की साईट पर ना पहुंचने से विभाग के अधिकािरयों पर कई तरह स्वाल खड़े हो रहे है। अवैध माईनिंग की जगह पर 48 घंटे बाद भी नहीं पहुंचने के मकसद कहीं माईनिंग माफिया को अवैध माईनिंग के निशान मिटाने के लिए समय देना तो नहीं।                   
 उल्लेखनीय है कि भाजपा की हलका गढ़शंकर की प्रभारी निमिशा महिता ने दो दिन पहले गांव कुनैल में चल रहे क्रशर पर पहुंच कर अवैध माईनिंग का प्रर्दाफाश करते हुए कई तरह के आरोप लगाए थे। माईनिंग विभाग की अवैध माईनिंग को रोकने के लिए किए जा रहे कार्यो पर सवालिया चिन्ह लगते ही रहते है तो ताजा उदाहरण यह है कि अवैध माईनिंग का पर्दाफाश होने के 48 घंटे बाद भी विभाग के किसी भी अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर अवैध माईनिंग की जांच करने की जहमत नहीं उठाई। इस तरह अवैध माईनिंग का मामला साहमने आने के बावजूद अगर विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर पहुंच कर पूरे तथ्य नहीं जुटाता तो विभाग के संबंधित अधिकारियों पर कई तरह के स्वाल खड़ होने लाजमी है। इससे साफ हो रहा है माईनिंग विभाग के संबंधित अधिकारी या तो मिलीभुगत के चलते मौके पर नहीं जा रहे या फिर किसी दबाव में माईनिंग विभाग के अधिकारी कारवाई करने से डर रहे है। गढ़शंकर में आए दिन अवैध माईनिंग की घटनाओं का साहमने आना और फिर कारवाई के नाम खानापूर्ति कर विभाग दुारा अपने फर्ज की इतिश्रि कर लेने से माईनिंग माफिया बेलगाम होता जा रहा है। इसलिए विभाग व प्रशासन के उच्चाध्किारियों को कुनैल में अवैध माईनिग के पर्दाफाश होने के बाद खुद हरकत में आते हुए जांच करवा कर बनती कार्रवाई करनी चाहिए ताकि आम आदमी पार्टी सरकार दुारा माफिया को खतम करने के दावों को अमलीजामा पहनाया जा सके।माइनिंग विभाग गढ़शंकर के एसडीओ पवन कुमार ने संपर्क करने पर कहा कि वह शाम तक इस मामले की रिपोर्ट बना कर भेज देंगे।  लेकिन कल की तरह आज भी कहते रहे के जेई साइट पर जांच के लिए भेजा है , जेई का नाम पूछने पर कहते है कि ओह जो नवा जेई आया है, ओह ही भेजा है। लेकिन उन्हीनो आज भी यह नही बताया के रिपोर्ट आ गई जा नही । अव सवाल उठता है जब शाम तक एसडीओ के पास रिपोर्ट ही नही आई तो आगे रिपोर्ट क्या भेजेगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

आप और पंजाब सरकार आतिशी मामले में झूठ को सच साबित करने की कर रहे संगठित कोशिश : सिरसा

नई दिल्ली, 16 जनवरी । दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी (आआपा), दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी और पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह पूरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

गायक एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ : प्रसिद्ध पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के कोलवुड स्थित घर पर हुई गोलीबारी और वाहनों में आगजनी के मामले में पुलिस ने विन्निपेग निवासी 25 वर्षीय अबजीत किंगरा को गिरफ्तार कर लिया है।...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर का वार्षिक समारोह संपन्न : सरवण सिद्धू द्वारा रचित गजल संग्रह “मेरी साधना” और पवन भंमियां द्वारा रचित पुस्तक “गदर लहर तथा बब्बर लहर की दास्तान” का विमोचन

 कवि दरबार में कवियों ने रंग जमाया- गढ़शंकर,  30 मार्च: दोआबा क्षेत्र में साहित्यिक सरगर्मियों के लिए सरगर्म दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा अपना वार्षिक साहित्यिक सम्मान समारोह तथा कवि दरबार सभा के अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

इंस्पायर अवार्ड (छात्र) विज्ञान से संबंधित प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता में सरकारी स्कूल  पंडोरी के तीन विद्यार्थियों के विचारों को इंस्पायर अवार्ड (मानक) हेतु किया  चयनित

गढ़शंकर।  सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में बाल बिज्ञानको का विशेष सम्मान स्कूल के  मुख्याधपक  दिलदार सिंह और गाइड टीचर अनुपम कुमार शर्मा और समस्त स्टाफ द्वारा किया गया। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बागपुर...
Translate »
error: Content is protected !!