पांच हफ्ते में तीसरी बार चैकिंग : करीब 14 बसों की जांच, 6 के काटे चालान

by

ट्रांसपोर्ट, जिला बाल सुरक्षा विभाग व ट्रेफिक पुलिस ने की कार्रवाई
नवांशहर। जिले में सड़कों पर स्कूली बच्चों को लेकर दौड़ रहीं बसों की हालत में अभी भी सुधार नहीं हो पाया है। पिछले महीने ही जिला प्रशासन की ओर से लगातार दो-तीन दिन जिले में लगातार अभियान चलाकर स्कूल बसों की चैकिंग की थी। इस दौरान स्कूलों व स्कूलों तक बच्चों को लाने वाले प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों को हिदायत की गई थी कि वे अपनी बसों को सेफ स्कूल वैन पालिसी के तहत ठीक करवाएं। लेकिन पांच हफ्ते बाद भी हालात नहीं बदले हैं। जब डिप्टी कमिश्नर नवजोत पाल सिंह रंधावा व एसडीएम मेजर डा. शिवराज सिंह बल्ल के निर्देशों में बाल सुरक्षा विभाग, ट्रेफिक पुलिस व शिक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त आप्रेशन चला स्कूल बसों की जांच की गई, लेकिन हैरानी की बात ये है कि हालात अभी भी सवा महीने पहले नवंबर की शुरूआत में हुई चैकिंग जैसे ही थे। वाहनों के अधूरे कागज पत्रों के अलावा अधिकतर में सेफ स्कूल वाहन के नियम लागू नहीं हैं। कुछ बसें ओवर लोड होती हैं, तो किसी में लेडी अटेंडेंट की कमी है, फायर फाइटिंग यंत्र न होना या एक्सपार्ड होना, दस्तवेजों का न होना आम हो गई है। जिला बार सुरक्षा अधिकारी कंचन अरोड़ा ने बताया कि जिले में अलग अलग जगहों पर कुल 14 बसों की जांच की गई, जिसमें से 6 के चालान काटे गए। इसके अलावा बिल्कुल मामूली गलती पर कईयों को चेतावनी देकर भी छोड़ा गया। जांच में पाया गया कि कई बसों के कागजात पूरे नहीं थी, जिनमें ड्राइवर की वर्दी, प्रदूषण सर्टीफिकेट, वीमा, परमिट आदि की जांच की गई। नवांशहर की जांच टीम में चाइल्ड प्रोटेक्शन अफरस कंचन अरोड़ा के अलावा शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल डा. सुरिंदर अग्निहोत्री, ट्रेफिक पुलिस के गुरमेल सिंह, जरनैल सिंह, अमरीक सिंह, विक्रमजीत सिंह आदि शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

 डी.ए.वी. बीएड कॉलेज की वार्षिक मैगज़ीन शिक्षोदया 2023-24  का विमोचन

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.डी.एल.आनंद ( रिटायर्ड प्रिंसिपल ) के मार्गदर्शन तथा प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था डी.ए.वी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर...
article-image
पंजाब , समाचार

गैंगस्टरों व बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश : खन्ना पुलिस ने 5 सदस्य गिरफ्तार, 14 हथियार भी बरामद

खन्ना : खन्ना पुलिस ने गैंगस्टरों व बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों...
Translate »
error: Content is protected !!