पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कराएं गृह मंत्री शाह, ICC में चले मुकदमा : सिब्बल की सरकार से मांग

by

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ मुकदमा अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में चलना चाहिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को पाकिस्तान को एक ‘आतंकवादी देश’ घोषित कराने पर जोर लगाना चाहिए। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में सिब्बल ने कहा, ‘इस हमले के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में मुकदमा चलना चाहिए। मैं गृह मंत्री से अनुरोध करता हूं कि वह पाकिस्तान को एक आतंकवादी देश घोषित कराएं और आईसीसी में मुकदमा करें।’ सिब्बल ने कहा कि सरकार पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित कराने की दिशा में यदि कदम आगे बढ़ाती है तो कांग्रेस उसका समर्थन करेगी।

राजनाथ सिंह ने समीक्षा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद बुधवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख, रक्षा सचिव और सेना के सैन्य अभियान महानिदेशक मौजूद थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंह ने सशस्त्र बलों को अपनी युद्ध तत्परता बढ़ाने और आतंकवाद विरोधी अभियानों की में तेजी लाने का निर्देश दिया।

मरने वालों में दो स्थानीय लोग भी शामिल

अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर एक प्रमुख पर्यटन स्थल पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इनमें अधिकतर पर्यटक थे। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो विदेशी भी थे जो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और नेपाल से थे। मरने वालों में दो स्थानीय लोग भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सऊदी अरब की अपनी यात्रा बीच में छोड़कर बुधवार की सुबह स्वदेश लौट आए, जबकि गृह मंत्री अमित शाह सुरक्षा उपायों का नेतृत्व करने के लिए मंगलवार शाम श्रीनगर पहुंचे। प्रधानमंत्री ने संकल्प जताया है कि हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने अमित शाह द्वारा  डॉ. बीआर अंबेडकर साहब पर की गई गलत टिप्पणी की निंदा की

गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने संसद सत्र में केन्द्री  गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. बीआर अंबेडकर साहब पर की गई गलत टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए डीटीएफ नेता मुकेश कुमार ,...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देवबंद से त्रिलोकपुर आई थी नमक की बोरी में पिंडी के रूप में माता बालासुंदरी : माता बालासुंदरी त्रिलोकपुर मेला 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024

एएम नाथ।  नाहन :  महामाया बाला सुंदरी का भव्य मंदिर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से करीब 22 किलोमीटर दूर त्रिलोकपुर नामक स्थल पर विराजमान है। त्रिलोकपुर का नाम तीन शक्ति मंदिरों से निकला है...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों के बच्चों, अध्यापकों व अभिभावकों के लिए डीईओ ललिता का मार्गदर्शन काबिले तारीफ : अत्री

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा पंजाब में जहां शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैस के कुशल नेतृत्व में पंजाब की भगवंत मान सरकार शिक्षा, खेल, तकनीक व रोजगार के क्षेत्र में लंबे पुल बनाकर पंजाब को तरक्की...
article-image
पंजाब

तेल डलवाने आए : ले उड़े सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक, कारतूस और मोबाइल

बठिंडा : पंप पर आए तीन अज्ञात लोगों ने इस चोरी का अंजाम दिया। चोरी की पूरी वारदात पंप के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने...
Translate »
error: Content is protected !!