पाकिस्तान : ढाबे पर खाना खाने के चलते हिन्दू युवक की पिटाई ….पाक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सम्बन्धी केंद्रीय विदेश मंत्रालय को पूर्व सांसद खन्ना ने लिखा पत्र

by

होशियारपुर, 6 अक्टूबर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पकिस्तान के सिंध प्रान्त के कोटरी में सड़क के किनारे एक ढाबे पर खाना खाने के चलते हिन्दू युवक की पिटाई सम्बन्धी समाचार पर अफ़सोस जताया है। खन्ना ने पाक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सम्बन्धी केन्रीय विदेश मंत्री ऐस. जयशंकर को पत्र लिखकर पाक में रह रहे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने की मांग उठायी है।
खन्ना ने कहा कि पाक में शुरू से ही अल्पसंख्यक अत्याचारों का शिकार होते आये हैं और यह सब पाकिस्तानी कट्टड़पंथियों द्वारा पाक सरकार की मिलीभगत से ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाक अल्पसंख्यकों को भारत सरकार से ही उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पाक सरकार के साथ उक्त मामले को उठाया जाये और दोषियों को सख्त सजा दिलवाई जाये। खन्ना ने कहा कि पाक में इस प्रकार की घटनाओं को बढ़ावा न मिले इसके लिए पाक सरकार के साथ सख्ती से बात की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भटियात-डलहौजी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 61 पदों पर भर्ती, 22 जुलाई तक करें आवेदन

चुवाड़ी परियोजना कार्यालय ने मांगे आवेदन, 27 और 31 जुलाई को होंगे साक्षात्कार स्थानीय महिलाओं को अवसर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू एएम नाथ। चम्बा :  बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी...
article-image
पंजाब

पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद गिरी छत : 5 लोगों की मौत

श्री मुक्तसर साहिब :  लंबी क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक पटाखा निर्माण और पैकेजिंग इकाई में जोरदार धमाके हुए। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 30 अन्य घायल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राधा स्वामी सत्संग ब्यास को सहयोगी संस्था के नाम 30 एकड़ तक जमीन हस्तांतरण की छूट

एएम नाथ। धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश सरकार धर्मार्थ संस्थाओं (चैरिटेबल ट्रस्ट) को 30 एकड़ तक जमीन व संस्थागत ढांचा हस्तांतरित करने की मंजूरी दे सकेगी। विधानसभा सत्र शीतकालीन सत्र के पहले दिन राजस्व मंत्री जगत...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में मेगा पीटीएम आयोजित 

गढ़शंकर, 16 दिसम्बर: पंजाब शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार सरकारी हाई स्कूल डघाम में मुख्य अध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगल के नेतृत्व में मेगा पीटीएम आयोजित की गई। इस पीटीएम संबंधी अभिभावकों ने उत्साह से...
Translate »
error: Content is protected !!