सरकार मलबे में धंसे लोगों की लाशें निकालने के लिए भी नहीं बनने दे रही सड़क : जयराम ठाकुर

by

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद भी सड़क न बनने देने का क्या औचित्य,  लोगों की समस्याओं में उनके साथ हर हाल में खड़े रहेंगे हम

गोद लिए हुए बागा चुनोगी स्कूल पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धरबार थाच और बागाचनोगी पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनसे सुख-दुख साझा किया। उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिया। मंडी से जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह सरकार आपदा प्रभावितों के लिए, सड़कों की बहाली के लिए, लोगों के पुनर्वास के लिए न खुद कुछ कर रही है और जो लोग खुद से करना चाह रहे हैं उन्हें भी हर तरीके से प्रताड़ित कर रही है।


पांडव शिला- धार की सड़क को सरकार द्वारा जबरन विवादित बनाने, स्थानीय नेताओं के इशारे पर उसे रोकने और सड़क बनाने वाले लोगों को प्रताड़ित करने के मामले में जयराम ठाकुर आज मुखर दिखे। उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में ऐसी कोई सरकार होगी जिसे लाशों को सम्मान देने की भी कोई चिंता नहीं है। इस तरह की संवेदनहीनता किसी भी व्यक्ति को के व्यक्तित्व पर गंभीर प्रश्न उठाती हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार पूरी तरीके से अमानवीय और अराजक हो चुकी है। जिसे न उच्च न्यायालय के आदेश की परवाह है और न ही आपदा में सब कुछ गवां चुके लोगों की। एक मां-बाप अपने बच्चों की लाशें निकालने के लिए सरकार से सिर्फ सड़क की मांग कर रहे हैं लेकिन लोकल कांग्रेसी नेताओं के प्रभाव में आकर सरकार रास्ता तक नहीं बनने दे रही है। पाण्डव शिला से धार के बीच जाने वाली सड़क आपदा में बह गई। उच्च न्यायालय द्वारा फिर से उसे एंबुलेंस रोड बनाने के लिए निर्देशित किया गया। स्थानीय लोग अपने पैसे से मशीन लगाकर वहां पर सड़क बना रहे थे लेकिन एक स्थानीय कांग्रेस नेता के दबाव में वन एवं लोक निर्माण विभाग ने उस सड़क का काम रुकवा दिया ।लोगों द्वारा लगाई गई मशीन को जब्त कर दिया। पंचायत प्रधान के ऊपर एफआईआर कर दी।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोगों को डेढ़ घंटा पैदल चलकर जाना पड़ रहा है। बीते दिन एक बच्चा ढांक से गिरकर घायल हो गया है। उसे हेड इंजरी है। बीमारों- बुजुर्गों की हालत क्या होगी समझी जा सकती है। सड़क बंद होने की वजह वहां तक मशीन नहीं जा पा रही हैं और मलबे में दबी तीन लाशें भी नहीं खोजी जा सकी हैं। परिजन सरकार से सिर्फ सड़क मांग रहे हैं जिससे मशीनों से वह अपने परिजनों की खोज कर उनका क्रिया कर्म कर सकें, जिससे उन्हें मुक्ति और लोगों के मन को शांति मिल सके।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर किसी हुक्मरान की करतूत इतनी संवेदनहीन और शर्मनाक हो सकती है इसका मुझे अंदाजा भी नहीं था। जहां सड़क पहले से थी आपदा में बह गई। सरकार की नाकामी के बाद लोग खुद से सड़क बना रहे थे तो सरकार उनका सहयोग करने की बजाय उन्हें प्रताड़ित कर रही है। यह
मैने सारी बातें मैने मुख्यमंत्री को भी बता दी हैं। वह भी देखे किस तरह का अन्याय यहां हो रहा है। सरकार अगर तानाशाही पर उतारू है तो हम भी देखेंगे उसकी तानाशाही और फासीवादी ताकतों में कितना जोर है। हम भी सभी लोगों के साथ हर हाल में खड़े थे, खड़े हैं और खड़े रहेंगे।
जयराम ठाकुर आज सराज विधानसभा क्षेत्र के बागा चुनोगी में स्थित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विद्यालय बागा चुनोगी कदौरा कर शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों से मुलाकात की। यह विद्यालय उन्होंने गोद लिया है। सभी से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और उसके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच जाना एक अलग ही अनुभूति है। अपना बचपन ताजा हो जाता है। स्कूल की यादें भावनाओं पर हावी होने लगती है। पढ़ते खेलते हुए बच्चों में अपना भी अक्स नजर आता है। सभी बच्चे खूब मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहाकी सभी देश प्रदेश में अपना, अपने गुरु, अपने परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चलती कार में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक : फ्लाईओवर पर हुआ मौत का तांडव

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अंबरनाथ फ्लाईओवर पर शुक्रवार शाम को हुए एक दुखद हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के झूठ को न जनता को भूलने देंगे और न सरकार को भागने देंगे : कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में कच्चे मकान को लेकर की गई घोषणाओं का क्या हुआ – जयराम ठाकुर

अपना चुनावी घोषणा पत्र एक बार कांग्रेस के नेताओं को उठाकर देखना चाहिए एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार अपनी कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणाओं को कब पूरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिंदू धर्म वाले बयान पर बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती : राहुल गांधी के भाषण को तोड़-मरोड़ कर शेयर करने वालों को किया जाना चाहिए दंडित

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में दिए गए ‘हिन्दू धर्म’ वाले बयान पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंडियन यूथ कांग्रेस के ‘एक्स’ हैंडल से शेयर किए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

23-24 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी का अनुमान -हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज

एएम नाथ। शिमला : माचल प्रदेश में लंबे समय से चल रहे सूखे से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश में बारिश...
Translate »
error: Content is protected !!