सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कार्य योजना तैयार कर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रेषित करने के केंद्रीय मंत्री नड्डा ने दिए निर्देश

by
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने की अध्यक्षता, आकांक्षी जिला कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित
एएम नाथ। चंबा :  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में आज आकांक्षी जिला कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बचत भवन में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सांसद हर्ष महाजन, डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक नीरज नैय्यर, डॉ.हंसराज, डॉ.जनक राज, डीएस ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि वर्ष 2018 से आकांक्षी जिला कार्यक्रम के शुरू होने बाद जिला में विकासात्मक गतिविधियों के लिहाज से काफी उन्नति हुई है तथा केंद्र सरकार की और से कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने में सभी जनप्रतिनिधियों की भूमिका को भी सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिला में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला प्रशासन को विशेष कार्य योजना तैयार कर राज्य सरकार के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को प्रेषित करने को कहा।
जगत प्रकाश नड्डा ने जिला में जल संरक्षण से संबंधित कार्यों के लिए ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग तथा स्थानीय लोगों को संयुक्त रूप से कार्यों की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति पर संतोष जाहिर करते हुए अधिकारियों को आगामी दिशा-निर्देश भी जारी किए। बैठक में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन के चरण दो और तीन के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने, राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154 ए, प्रस्तावित राष्ट्रीय उच्च मार्ग द्रमण-सिहुंता -चंबा – तीसा-पांगी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण -4 के तहत प्रस्तावित कार्य, केंद्रीय सड़क निधि योजना से संबंधित परियोजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सांसद हर्ष महाजन, डॉ. राजीव भारद्वाज सहित विधायक नीरज नैय्यर, डॉ.हंसराज, डॉ.जनक राज, डीएस ठाकुर ने भी विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय मंत्री के समक्ष अपने सुझाव रखें।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बैठक में कार्यवाही का संचालन करते हुए पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेश, कौशल विकास तथा आधारभूत संरचना इत्यादि विषयगत क्षेत्रों के 49 मानक संकेतकों पर विस्तृत जानकारी रखी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आकांक्षी जिला कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, सहायक आयुक्त पीपी सिंह, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजेश मोगरा, विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर, प्राचार्य पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. पंकज गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर बड़ा हमला बोला : जयराम ठाकुर हिमाचल के इतिहास के एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर : मोहन लाल ब्राक्टा और किशोरी लाल

एएम नाथ।   शिमला। चुनावों में राजनीतिक दल के नेताओं ने एक दूसरों के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज कर दिया है। कांग्रेस सरकार में मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा और किशोरी लाल ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालकनाथ मंदिर मार्ग से मीट-शराब की दुकानें हटाने की मांग, सांसद अनुराग ठाकुर ने सीएम सुक्खू को लिखा पत्र

हमीरपुर : हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने शाहतलाई स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर के मुख्य मार्ग से मीट और शराब की दुकानों को हटाने की मांग उठाई है। इस संबंध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री मद भागवत कथा में कंस वध व रूकमणी विवाह का वर्णन किया : माजरू गांव में श्री मदभागवत कथा का छठा दिन

बीबीएन, 4 अप्रैल (तारा) : बद्दी उपमडल के माजरू गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा में कंस वध व रूकमणी विवाह का वर्णन किया। व्यास पंडित प्रकाश चंद गर्गाचार्य ने श्री कृष्ण की ओर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफ़ेद झूठ है मुख्यमंत्री की दस गारंटियां पूरी करने का दावा: जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू के दावों पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का तीखा पलटवार, बोले, झूठ की सारी सीमाएं लांघी बालीचौकी में कहा, कार्यकर्ता एकजुटता से लड़ें चुनावएएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
Translate »
error: Content is protected !!