पाकिस्तान में गुरुद्वारा तोड़ना निंदनीय है …केजरीवाल-मान सरकार की चुप्पी सिख मर्यादा विरोधी का सबूतः भाजपा

by

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और ट्रांस-यमुना एरिया डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने विगत 24-25 जून की रात में पाकिस्तान के फरूखाबाद में एक हैरिटेज श्री गुरू सिंह सभा गुरुद्वारे को तोड़े जाने की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब सरकार पर निशाना साधा।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि यह कोई एकाकी घटना नही है, पाकिस्तान में इसी तरह सिख, हिन्दू, ईसाई अल्पसंख्यकों और उनके धर्म स्थलों पर हमले होना सामान्य बात है।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार लगातार सिखों एवं अन्य अल्पसंख्यक समुदायों को सुरक्षा का भाव देने के लिए काम कर रही है तो वहीं पाकिस्तान की सरकार अल्पसंख्यकों को अतिवादियों के भरोसे छोड़े हुए है और उसी के साथ पाकिस्तान लगातार आतंकवाद की शरणस्थली बनी हुई है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान में श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे को तोड़े जाने के एक सप्ताह बाद भी पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार की उस पर चुप्पी देशवासियों को स्तब्ध करती है और निंदनीय है।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान स्वंय सिख मर्यादाओं के हनन के दोषी हैं और अकाल तख्त साहब ने उन्हे सिख पंथ विरोधी घोषित किया हुआ और ऐसे में सरदार भगवंत मान एवं अरविंद केजरीवाल की पाकिस्तान में गुरुद्वारा तोड़े जाने पर चुप्पी उनके सिख मर्यादा विरोधी होने का एक और सबूत है।

ट्रांस-यमुना एरिया डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान दुनिया भर में अल्पसंख्यकों का मसीहा बनने की नौटंकी करता है और उसके अपने ही देश के अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है।

अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि अल्पसंख्यकों के साथ होने वाले व्यवहार और उनके धार्मिक स्थलों को गिराए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने तुरंत पाकिस्तान सरकार को अल्टिमेटम दिया है और गुरुद्वारे को पुनर्निमाण करने की बात कही है। लवली ने कहा कि पाकिस्तान में जो हुआ है वह यूनेस्को के नियम का भी उल्लंघन है क्योंकि यूनेस्को के नियमानुसार जो भी 100 साल पुराने धार्मिक स्थल है उसकी सुरक्षा करना उस देश का पहला कर्तव्य है और अगर किसी धार्मिक स्थल के मूल ढाचे के साथ छेड़छाड़ किया जाता है तो यह यूनेस्को के नियम का उल्लंघन माना जाता है।

उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है जब धार्मिक स्थलों के साथ पाकिस्तान में छेड़छाड़ की गई है बल्कि इससे पहले भी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए ऐसी दुस्साहस पाकिस्तान द्वारा किया जा चुका है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

262 ग्राम हेरोईन मामले में आरोपी का बेटा किया नामजद

नवांशहर के मामले में लुधियाना जेल में बंद आरोपी को प्रोडक्शन वरंट पर लाई गढ़शंकर पुलिस गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने द्वारा 10 नवंबर को दर्ज किए 262 ग्राम हेरोईन मामले में आरोपी से...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने आम का पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन : प्रत्येक मनुष्य को अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाना चाहिए – जय कृष्ण सिंह रौड़ी 

पौधे लगाकर जन्मदिन मनाने से पंजाब में सालाना 3.5 करोड़ पेड़ लगेंगे गढ़शंकर, 13 जनवरी:   र गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक एवं विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में एलुमनी मीट 29 मार्च को

खालसा कालेज माहिलपुर में एलुमनी मीट 29 मार्च को माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर की एलुमनी एसोसिएशन द्वारा कालेज से पढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं उपलब्ध करा रहे पूर्व विद्यार्थियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने कहा है कि गठबंधन धर्म का पालन किया जाएगा : लेकिन कोई भी गैर-जरूरी मांगें नहीं मानी जाएगी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि भाजपा ने कहा है कि गठबंधन धर्म का...
Translate »
error: Content is protected !!