पाकिस्तान में पंजाब के किसान को 1 महीने की सजा, 50 हजार रुपए जुर्माना : गलती से चला गया पाक सीमा में

by

फाजिल्का  :  जलालाबाद के गांव खैरे से लापता किसान के बेटे अमृतपाल सिंह को पाकिस्तान की कोर्ट ने सजा सुनाई है। अमृतपाल को विदेशी कानून 1946 के तहत एक महीने की सजा और 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया है।जुर्माना न देने की स्थिति में उसे 15 दिन अतिरिक्त जेल में रहना होगा। वे गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे। फिलहाल अमृतपाल को इस्लामाबाद की जेल में रखा गया है।

  इस फैसले से उनके परिजनों को कुछ राहत मिली है, क्योंकि अदालत ने सजा पूरी होने के बाद उन्हें भारत वापस भेजने (डिपोर्ट) के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। अमृतपाल के पिता जगराज सिंह ने बताया कि उनका बेटा 21 जून को खेती करने के लिए भारत-पाक सीमा पार गया था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिवार की शिकायत और पैरों के निशानों की जांच में पता चला कि अमृतपाल गलती से पाकिस्तान की सीमा में चला गया था। पहले पाकिस्तानी अधिकारियों ने उसके पाक में होने से इनकार कर दिया, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि वह एक थाने में मौजूद है। बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच तीन बार फ्लैग मीटिंग हो चुकी है। अब अदालत के फैसले से परिवार को उम्मीद है कि अमृतपाल को जल्द भारत लाया जाएगा। अमृतपाल का एक चार महीने का बेटा भी है और वह परिवार का इकलौता बेटा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ग्राम पंचायत बाट के गांव काली और न्याँन में नये ट्रांसफार्मर स्थापित : विधायक नीरज नैय्यर

लोगों को वोल्टेज संबंधी समस्याओं से मिलेगी निजात एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों को बिजली वोल्टेज की समस्या से राहत प्रदान करने के लिए ग्राम पंचायत...
article-image
पंजाब

सोशल वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर द्वारा बिभिन्न स्कूलों में आयोजित ‘धार्मिक और नैतिक परीक्षा-2025’ की लिखित परीक्षा में 351 विधार्थियों ने लिया हिस्सा

गढ़शंकर ।  सोशल वेलफेयर सोसायटी रजि. गढ़शंकर ने अलग-अलग स्कूलों में ‘धार्मिक और नैतिक परीक्षा-2025’ की लिखित परीक्षा करवाई, जिसका विषय छोटे साहिबज़ादे, बाबा ज़ोरावर सिंह, बाबा फ़तेह सिंह और माता गूजर कौर जी...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 40 किलो हेरोइन पकड़ी….पाकिस्तान से भेजा गया था नशा : 6 तस्कर भी गिरफ्तार

गरण संवाददाता, बठिंडा। नशे के खिलाफ शुरू किए युद्ध नशे के विरूध मुहिम के तहत मंगलवार को बठिंडा पुलिस ने 40 किलो हेरोइन समेत छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों की...
article-image
पंजाब

वोट चोरी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला : प्रणव कृपाल

गढ़शंकर l  गांव मोहनोवाल में कांग्रेस नेता प्रणव कृपाल ने  जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वोट चोरी का मुद्दा बेहद गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!