वोट चोरी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला : प्रणव कृपाल

by
गढ़शंकर l  गांव मोहनोवाल में कांग्रेस नेता प्रणव कृपाल ने  जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वोट चोरी का मुद्दा बेहद गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला है। इस समय पूरा देश वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ा है।
  उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर भाजपा सरकार और चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित महिंद्रा के निर्देशानुसार गांव-गांव जाकर लोगों को वोट चोरी के मुद्दे पर जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार वोट चोरी करके सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस बूथ स्तर पर वोट चोरी रोकने के लिए मजबूती से काम करेगी। इस अवसर पर लखविंदर सिंह, मनजिंदर सिंह, रेशम सिंह, दिलावर सिंह आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में अवैध खनन के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, 27.33 करोड़ का जुर्माना वसूला : बरिंदर गोयल

खनन विभाग ने 28.70 करोड़ रुपये के जुर्माने लगाए, 27.33 करोड़ की वसूली; मंत्री बरिंदर गोयल ने जारी किया कार्रवाई का ब्योरा चंडीगढ़। पंजाब में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पिछले पांच...
article-image
पंजाब

जीवन जागृति मंच गढ़शंकर ने 111 पौधे लगाए 

गढ़शंकर, 18 जुलाई : जीवन जागृति मंच (रजि.) गढ़शंकर द्वारा  पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से आज गांव मोतिया में दो ट्रेवैनियों सहित विभिन्न स्थानों पर फलदार, फूलदार, छायादार एवं स्वास्थ्य के लिए उपयोगी...
article-image
पंजाब

UPSC परीक्षा पास कर सीधे पापा के ऑफिस जा पहुंचे : पिता ने खुशी से बेटे को गले लगा लेते हैं, वहां बैठे उनके दोस्त भी खुशी से झूम उठते

किसी भी मां-बाप के लिए इससे बड़ी खुशी कोई नहीं हो सकती, जब उनके बच्चे उनके सपने को साकार करते हैं। हाल ही में सिविल सर्विसेज 2023 का रिजल्ट आया है और ऐसे में...
Translate »
error: Content is protected !!