पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप : हवेली के समीप मौजूद होने की आशंका

by

पंजाब पुलिस एनकाउंटर : फोरैंसिक टीम के हाथ लगे कई अहम सुराग
अमृतसर :22 जुलाई :अमृतसर के गांव भकना खुर्द में जिस हवेली में पंजाब पुलिस ने शूटर जगरुप सिंह रुपा तथा मनप्रीत सिंह मन्नू कुस्सा का एनकाउंटर किया है। वहीं फोरैंसिक टीम के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। टीम का दावा है कि दो दिन पहले करीब आठ से दस व्यक्ति इस घर में मौजूद थे। टीम ने हवेली से काफी लोगों के फिंगर प्रिट लिए हैं।
जिसके बाद पुलिस भकना खुर्द तथा आसपास के इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रख रही है। मुकाबले के अगले दिन वीरवार को भी किसी को हवेली जाने की इजाजत नहीं थी। हवेली के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है।
शूटर रुपा तथा कुस्सा के मुकाबले से पहले गांव के लोगों ने कहा था कि उन्होंने हवेली के पास एक कोरोला कार तथा एक थार जीप देखी थी। मुकाबले के बाद जब पुलिस ने हवेली की तलाशी ली तो वहां एक और पिस्तौल तथा एके 47 तथा 31 कारतूस बरामद हुए। पुलिस को शक है कि पाकिस्तान से आई हथियारों की बड़ी खेप हवेली के समीप किसी क्षेत्र में पड़ी है।
मारे गए गैंगस्टर जगरुप सिंह रुपा तथा मनप्रीत सिंह मन्नू का देर रात पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद दोनों के शव गांव में लाए गए। दोनों परिवारों को पुलिस सुरक्षा के बीच भेजा गया। पोस्टमार्टम हेतु गठित किए गए बोर्ड में सिविल अस्पताल से डा. जैसमीन तथा दो डाक्टर मैडिकल कालेज से संबंधित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पेट्रोल लेकर स्कूल में घुसा महिला टीचर का पति : महिला टीचर पर पेट्रोल फेंका

पठानकोट : भोआ के एक सरकारी स्कूल में उस समय बच्चे सहम गए जब महिला टीचर का पति हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर महिला टीचर पर छिड़कने लगा। इसके चलते डर के मारे...
article-image
पंजाब

भगवान कृष्ण ने हमें अच्छे कर्मों के मार्ग पर चलने का संदेश दिया : पवन दीवान

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में माथा टेका लुधियाना, 17 अगस्त: पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पवन दीवान ने कहा है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अच्छाई की जीत और...
article-image
पंजाब

7 साल किया इंतजार, बेटे ने कुछ इस तरह किया हिसाब बराबर – गैंगस्टर सोनू मोटा का कत्ल

अमृतसर :  गैंगस्टर रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा की गोलियां मंगलवार शाम को मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना का सीटीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि...
article-image
पंजाब

भगवान ने उनकी पहले ही सुन ली और संजय सिंह जेल में चले गए, अब तो उनके साथ सिर्फ हमदर्दी ही जताई जा सकती : बिक्रम सिंह मजीठिया

अमृतसर। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ड्रग मानहानि मामले के केस में आज अदालत में पेश हुए। अदालत में पेश होने के बाद उन्होंने कहा कि वह संजय सिंह को अंदर...
Translate »
error: Content is protected !!