पारम्परिक पूजा अर्चना के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सायरोत्सव आरम्भ : प्रदेश का समग्र एवं संतुलित विकास ही प्रदेश सरकार का लक्ष्य – संजय अवस्थी

by

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने आज अर्की स्थित प्राचीन माँ काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सायरोत्सव अर्की का शुभारम्भ किया।
उन्होंने इस अवसर पर जन-जन के आरोग्य एवं शुभता के लिए पारम्परिक झोटा पूजन भी सम्पन्न किया।
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर प्राचीन माता काली मंदिर में प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं स्वास्थ्य की कामना की और हिमाचल प्रदेश की इस प्राकृतिक संकट से रक्षा के लिए प्रार्थना की।
मुख्य संसदीय सचिव ने तदोपरांत अर्की के चौगान में उपस्थित जनसमूह को सायर मेला की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सायरोत्सव अर्की सहित प्रदेश के जन-जन की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव हमें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
संजय अवस्थी ने कहा कि मेले एवं उत्सव हमारी परम्परा हैं और युवा पीढ़ी को इनके विषय में पूरी जानकारी प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अर्की का सायरोत्सव अत्यंत प्राचीन है और मान्यताओं के अनुसार इसका प्रथम आयोजन आज से 380 वर्ष पूर्व हुआ था। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि आज भी यह आयोजन परम्परा रूप जारी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर विकास को जनसुलभ बना रही है। अर्की विधानसभा क्षेत्र में भी संतुलित विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। अभी तक अर्की में विभिन्न क्षेत्रों में आमजन की सुविधा के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए है। छात्रों की सुविधा के लिए जहां राजकीय महाविद्यालय अर्की में एम.ए अंग्रेजी व इतिहास की कक्षाएं आरम्भ की जा रही वहीं सुप्रसिद्ध स्थल बाड़ीधार को पर्यटन एवं अन्य दृष्टि से विकसित करने के लिए लगभग 200 करोड़ रुपए की वृहद् योजना तैयारी की गई है।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नागरिक अस्पताल अर्की में 54 लाख रुपए की लागत से अत्याधुनिक अल्टासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी। चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल के शेष पद भी शीघ्र भरे जाएंगे।
संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र का सुनियोजित विकास उनका लक्ष्य है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।
उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और मेले की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
इस अवसर पर खण्ड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सतीश कश्यप, नगर परिषद अर्की के अध्यक्ष हेमेन्द्र गुप्ता, पार्षदगण, युवा कांग्रेस अर्की के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा शर्मा, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला शिमला के निवासियों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील – ADC अभिषेक वर्मा

शिमला 27 मार्च – अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने जिला शिमला के निवासियों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले आधार कार्ड बनवा चुके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक प्रण जो जिला परिषद बनने के बाद लिया था वह आज पूरा हुआ : जम्मुहार स्कूल का भवन बन कर हुआ तैयार : मनोज कुमार 

एएम नाथ। चम्बा  :   जम्मुहार स्कूल जो काफी समय से जम्मुहार मंदिर में चला हुआ था। उसका अपना भवन काफी लंबे समय से बन कर तैयार हो गया था परंतु कुछ कागजी प्रक्रिया पूरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में इस बात को लेकर लड़ाई है कि एक सिख को पगड़ी और कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी – अमेरिका में राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने नेता ने कहा- भारत में बोलकर दिखाएं

लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका पहुंचे हैं. वहां वह पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे हैं, जिस पर बीजेपी नेता भी उन पर पलटवार कर रहे हैं. अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

देहरियां में उपमंडल खोलने की घोषणा की एएम नाथ। कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा ज़िला के ज्वालामुखी में विद्युत मंडल एवं उपमंडल कार्यालय भवनों के निर्माण कार्य तथा 33...
Translate »
error: Content is protected !!