पार्षद के घर से 1392 बोतलें अवैध अंग्रेजी शराब व 1128 बोतलें अवैध वियर बरामद : आरोपी पार्षद व उसकी पत्नी के खिलाफ Excise Act की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज

by

गगरेट : गगरेट क्षेत्र में नशीले कैप्सूल के साथ पकड़े गए पार्षद वीरेंद्र कुमार के घर से शनिवार सुबह आठ बजे पुलिस ने रेड कर अवैध शराब की 210 पेटियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने सुबह आठ बजे घर पर दबिश दी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब छिपाने के लिए प्रयास किए जा रहे थे। शनिवार को पुलिस ने रेड की जिसमें 1392 बोतलें अवैध अंग्रेजी शराब व 1128 बोतलें अवैध वियर बरामद की गई है। सुबह से ही भारी तादाद में पुलिस बल उक्त पार्षद के घर के बाहर तैनात थी। पुलिस को सर्च ऑपरेशन के दौरान टॉयलेट और अन्य कमरों में छुपा कर रखी गई शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। वही पुलिस ने कुछ पेटीयां खेत से बरामद की है। आरोपीद वीरेंद्र कुमार व उसकी पत्नी के खिलाफ Excise Act की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज क्र लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि नशीले कैप्सूल बरामद होने के मामले में बीते शुक्रवार शाम को पार्षद को गिरफ्तार किया गया था। रिमांड पर पूछताछ के बाद पुलिस के हाथ अवैध शराब की बड़ी खेप लगी है। नशीले कैप्सूल के मामले में पार्षद सहित चार लोग गिरफ्तार हैं। पुलिस चार दिन का रिमांड लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
25,000 प्रतिबंधित दवाओं दूसरी खेप भी पार्षद के लिए ही थी आई :
पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयों की दूसरी बड़ी खेप पकड़ी है। शनिवार शाम को ट्रांसपोर्ट से आई प्रतिबंधित दवाइयों की खेप के बारे में पुलिस को जानकारी थी। जैसे ही दवाइयों की खेप लेकर गाड़ी पहुंची, पुलिस ने ट्रांसपोर्ट में ही दबिश दे दी। इस दौरान करीब 25,000 प्रतिबंधित दवाइयां पकड़ी गईं। पकड़ी दवाई ट्रामाडोल है। बीते वीरवार को पुलिस ने लगभग 28,500 प्रतिबंधित दवाइयों कि खेप पकड़ी। गिरफ्तार मुख्य आरोपी पार्षद वीरेंद्र कुमार के लिए ही शनिवार को दूसरी खेप आई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का सनसनीखेज मामला : महिला से चिट्टे के आदी युवक ने किया रेप, जबरन करवाया अबॉर्शन

एएम नाथ। कांगड़ा : . हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी के पुलिस थाना खुंडिया के तहत एक महिला के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया हैl महिला ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अगर वीरभद्र सिंह आज जीवित होते, तो वह विक्रमादित्य सिंह को जरूर डांट लगाते और माफी मांगने के लिए कहते : कंगना रनौत

एएम नाथ : रामपुर।  हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव हैं। भारतीय जनता पार्टी की मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी कंगना रनौत लगातार प्रचार में जुटी हुई हैं। कंगना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंब व गगरेट में चुनावी तैयारियों का डीसी ने किया निरीक्षण

ऊना :   उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज अंब व गगरेट में पंचायती राज संस्थाओं की चुनावी तैयारियों का निरीक्षण किया। राघव शर्मा ने सबसे पहले महाराजा प्रताप डिग्री कॉलेज अंब में स्थापित किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान होंगे ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि : DC

ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों बारे बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन से संबंधित तैयारियों बारे उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!