5 लाख रुपये सालाना मुफ्त इलाज : स्वयं अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते , आयुष्मान योजना के लाभार्थी

by

चंडीगढ़ : आयुष्मान योजना के लाभार्थी अब अपना कार्ड खुद या किसी भी अन्य व्यक्ति के सहयोग से बना सकेंगे। इसके लिए अब केवल सरकारी कर्मियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। आयुष्मान आपके द्वार 3.0 के तहत यह नई व्यवस्था की गई है। इस संबंध में शनिवार को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। मगर प्रदेश में अभी आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की गति बहुत धीमी है।
17 सितंबर से आयुष्मान भव: अभियान शुरू हो रहा है। इस अभियान का मुख्य घटक आयुष्मान आपके द्वार 3.0 है। प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा के अनुसार आयुष्मान योजना के लाभार्थी पोर्टल पर जाकर या गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान एप डाउनलोड करके बेनिफीशरी के रूप में लॉगिन कर स्वयं अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। इसके अलावा कोई भी सहायक, समाजसेवी, आम नागरिक या सरकारी कर्मचारी भी लाभार्थी का कार्ड बना सकता है।
कार्ड बनाने वालों के लिए आईडी जरूरी नहीं :
आयुष्मान भारत योजना में प्रदेश के करीब 50 लाख ऐसे परिवारों को शामिल किया गया है, जो पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारक हैं। इन परिवारों में छह या उससे अधिक सदस्य हैं। इन परिवारों का डाटा बेस भी अब योजना के पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा है कि आयुष्मान भव: अभियान के दौरान ऐसे परिवारों को चिन्हित कर किसी भी स्वयंसेवा संस्था, सरकारी कर्मचारी, राशन दुकानदार या किसी अन्य द्वारा भी पोर्टल या एप के जरिए इनके कार्ड बनाए जा सकते हैं। ऐसे कार्ड बनाने वाले लोगों को किसी अलग आईडी की जरूरत नहीं होगी। सभी आयुक्त और डीएम से इस प्रक्रिया के तहत अपने मंडल और जिलों में अधिकाधिक कार्ड बनवाने को कहा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मूसेवाला की हत्या को लेकर गोल्डी बराड़ का खुलासा

चंडीगढ़ : सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड में एक निजी चैनल के पत्रकार से बातचीत करते हुए कनाडा बैठे गोल्डी बराड़ ने बड़े खुलासे किए हैं कि मूसेवाला को मौत के घाट क्यों उतारा गया। गोल्डी...
article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन गढ़शंकर में साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित

गढ़शंकर: स्थानीय नंगल मार्ग पर गांव खानपुर के पास स्थित डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित किया गया। आज सुबह 11 बजे से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

महंगाई का असर: जुलाना में भैंस का दूध 100 रुपये और घी 1500 रुपये लीटर करने की तैयारी

डेयरी संचालकों ने बढ़ती लागत का दिया हवाला; कुछ गांवों के पशुपालक भी बढ़ा सकते हैं दूध के दाम जींद/जुलाना। बढ़ती महंगाई और पशुओं के चारे की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12 फरवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

ककीरा में रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 से 13 फरवरी तक चंबा प्रवास पर रहेंगे।...
Translate »
error: Content is protected !!