पावरकाॅम की पेंशनर्स एसोसिएशन ने मांगों संबंधी की बैठक

by
गढ़शंकर, 7 अक्तूबर: पेंशनर्स एसोसिएशन पंजाब स्टेट पावर एंड ट्रांसमिशन डिवीजन गढ़शंकर की बैठक मंडल कार्यालय गढ़शंकर में की गई। बैठक दौरान वक्ताओं ने संबोधित करते हुए दोष लगाया कि देश के मारू नीतियों के चलते पब्लिक सेक्टर के अदारों को बेचा जा रहा है, बेरोजगारी में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है, निजीकरण की नीति तहत कॉर्पोरेट घरानों को मालामाल किया जा रहा है, किरती लोगों की लूट की जा रही है। इस मौके उन्होंने सरकार से मांग की कि बढ़े स्केलों का बकाया 1-1-2016 से जारी किया जाए। महंगाई भत्ते की किश्तें (12%) जारी की जाएं, 2004 के बाद भर्ती हुए मुलाजिमों पर पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए, सेवानिवृत कर्मचारियों के बिजली के प्रयोग में रियायत दी जाए, 31-12-2015 से पहले सेवा निवृत कर्मचारियों को 2.59 फैक्टर से स्केल दिए जाएं, 200 रुपये  डिवलपमेंट टैक्स की कटौती बंद की जाए, विभाग में खाली पड़े पदों को तुरंत पक्की भारती से भरा जाए तथा मेडिकल कैशलेस स्कीम चालू की जाए। बैठक दौरान सोढी लाल, बुध सिंह राणा, गुरमीत राम, मूलराज शर्मा, विजय सिंह राणा आदि ने संबोधित किया। मंच की कार्यवाही जगदीश चंद्र ने निभाई तथा बैठक की अध्यक्षता कमल देव द्वारा की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन की तारीखें तय : आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला 13 मई को, संगरूर से सुखपाल खैरा और पटियाला से उम्मीदवार डॉ़ धर्मवीर गांधी 8 मई को नामांकन भरेंगे

चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन की तारीखें तय हो गई हैं। संगरूर से सुखपाल खैरा और पटियाला से उम्मीदवार डॉ़ धर्मवीर गांधी आठ मई को पर्चा भरेंगे। नौ मई को खडूर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लद्दाख के चरवाहे भिड़े चीनी सैनिकों से : पत्थर मारकर चीनियों को खदेड़ा , भेड़ चराने से रोका तो डटकर दिया जवाब

नई दिल्ली  :  लद्दाख में कुछ भारतीय चरवाहों ने चीन से लगी सीमा के पास चीन के सैनिकों के बीच संघर्ष की स्थिति देखने को मिली है। भारतीय चरवाहे इस इलाके में भेड़ें चराने...
article-image
पंजाब , समाचार

चिट्टे के धंधे में लिप्त लोगो को पकडऩे के लिए पुलिस ने एसपी डी संधू व एएसपी गुप्ता की अगुवाई में दी दबिश , लेकिन लौटी खाली हाथ

गढ़शंकर: गांव बसती सैसियां में चिट्टे का धंधा करने वाले लोगो को पकडऩे के लिए होशियारपुर व गढ़शंकर पुलिस ने दबिश दी लेकिन पहले की तरह पुलिस एक बार फिर खाली हाथ वापिस लौट...
article-image
पंजाब

*Tikshan Sood Presents Medals to

SD City Public School, Adamwal Emerges Overall Champion Hoshiarpur/ Nov.13 /Daljeet Ajnoha : The 13th District Yoga Championship concluded with great enthusiasm and participation. Former Cabinet Minister, District Yoga Association President, Punjab Yoga Association...
Translate »
error: Content is protected !!