पासपोर्ट बनने से विदेश गमन तक वायव्य का सीधा सम्बन्ध : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

by

 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हमारे भवन की वास्तु हमारे जीवन में आने वाली हर बाधा को बड़ी सुगमता से दूर कर सकता हैं ऐसा मानना है अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का। पासपोर्ट ओर विदेश गमन का सीधा सम्बन्ध हमारे भवन की वायव्य दिशा से है। कभी _कभी वायव्य कोण के वास्तु दोष विदेश जाना तो दूर की बात पासपोर्ट तक नहीं बनने देते हैं। वायव्य कोण भवन के अन्य सभी कोणों से ऊंचा हो, नीचा हो, कटा हुआ हो, बढ़ा हुआ हो, भूमि गत जल स्त्रोत हो, बेसमेंट, बंद हो, या किसी अन्य वजह से दूषित हो तो विदेश गमन का सपना कभी हक़ीक़त में नहीं बदलेगा। पासपोर्ट बनने या विदेश जाने में किसी भी प्रकार का कोई विध्न आ रहा है तो वायव्य कोण को दोष मुक्त करके अपने शयन कक्ष को वायव्य में स्थापित करें। वायव्य कोण के साथ आग्नेय कोण का संबंध घूमने फिरने, सेर _सपाटा, मोज _मस्ती से है तो आग्नेय कोण को भी वास्तु दोषों से मुक्त रखें। अगर किसी रहस्य को लेकर विदेश गमन करना है या लंबे समय तक विदेश में वास करना हो तो नेरीतय भी वास्तु सम्मत होना चाहिए। उपरोक्त तीनों कोणों के साथ ईशान कोण भी दूषित है तो विदेश जाने की कल्पना भी नहीं करनी चाहिए । अगर भूल वश चले भी जाते हैं तो विदेश में किसी गंभीर संकट का सामना भी करना पड़ सकता हैं। अतः सबसे पहले घर की वास्तु सुधारे फिर विदेश पधारें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज की जसप्रीत कौर, तरनप्रीत, करन बस्सी व मनीषा अपने अपने ग्रुपों के नतीजों में कालेज में रहे प्रथम

खालसा कालेज के विभिन्न ग्रुपों में बीए बीएड व बीएसी बीएड की परिक्षाओं के नतीजे सौ प्रतिशत रहे गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के एजूकेशन विभाग में चार वर्षीय इंटेग्रेटिड र्कोस बीए...
article-image
पंजाब

साहिबजादों की शहादत और शिवालिक की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्तदान 

गढ़शंकर, 22 दिसंबर: साहिबजादों की शहादत को समर्पित तथा शिवालिक संस्था की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर श्री विश्वकर्मा मंदिर गढ़शंकर में 7वां स्वैच्छिक रक्तदान और निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें कुल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त : हिमाचल में 535 सड़कें बंद, उत्तराखंड में फंसी सैकड़ों गाड़ियां, श्रीनगर में फ्लाइट कैंसिल

भारी बर्फबारी के चलते भूस्खलन, पेड़ गिरने और सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमने से नेशनल हाईवे और संपर्क मार्ग बंद एएम नाथ। शिमला/श्रीनगर : बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ी राज्यों में...
article-image
पंजाब

11 साल बच्ची से छेड़छाड़ , सामान लेने के लिए गए थी मासूम : 55 साल के दुकानदार ने की हरकत ,

समाना :   मोतिया बाजार में एक किरयाना स्टोर स्वामी ने 11 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत की है। वीरवार की दोपहर करीब 3:30 बजे बच्ची दुकान पर सामान खरीदने के लिए गईा...
Translate »
error: Content is protected !!