पास्सु में स्कूल के नए भवन के लिए डीपीआर तैयार करने के विधायक सुधीर शर्मा ने दिए निर्देश : पास्सु में शीघ्र बनेगा ओबीसी भवन: सुधीर शर्मा

by
धर्मशाला, 09 जनवरी। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि सीनियर सेकेंडरी स्कूल पास्सू में नया भवन निर्मित किया जाएगा इस के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। मंगलवार को विधायक सुधीर शर्मा ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल पास्सू के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में कहा कि सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पस्सु पंचायत में ओ बी सी का भवन का कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा इसके साथ ही पास्सू पंचायत में मांझी खड्ड के तटीकरण कार्य के लिए दस करोड़ की राशि मुहैया करवाई जाएगी ताकि बरसात के दौरान होने वाले नुक्सान को कम किया जा सके।
इस अवसर पर बच्चों ने रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अपनी ऐच्छिक निधी से 21 हजार रूपये भी स्वीकृत किए। इस अवसर पर पूर्व बीडीसी सदस्य अजय, स्वरूप शर्मा पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान खनियारा, कैप्टन ईश्वर दास , त्रिलोक शर्मा एस एच ओ धर्मशाला सुरिंदर ठाकुर अधिशाषी अभियंता विद्युत विकास ठाकुर अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग संदीप चैधरी डी एफ ओ धर्मशाला दिनेश शर्मा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दक्ष राणा उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में चार नई रेलवे परियोजनाओं पर खर्च होंगे 13,168 करोड़ : रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव

धर्मशाला ; 10 अगस्त । केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा न कर पाने की बजह से राज्य में रेलवे लाइनों के निर्माण की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान के तहत नेत्र जांच शिविर आयोजित

ऊना 1 फरवरी: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान के 15वें दिन आज आईएस बस टर्मिनल ऊना में परिवहन विभाग व रोटरी क्लब ग्रेटर ऊना के संयुक्त तत्वाधान में यात्री व मालवाहन वाहन चालकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा जिले के भीतर सरकारी कर्मचारियों की स्वीकृत सभी प्रकार की छुट्टियां रद्द

एएम नाथ। चम्बा :  चंबा जिले में प्रचलित मानसून की स्थिति और भूस्खलन, बाढ़ और अन्य वर्षा-प्रेरित खतरों की संभावित घटना को देखते हुए, मानसून के मौसम के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज चंबा में 5 नए चिकित्सा विशेषज्ञ नियुक्त : विधायक नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चम्बा : पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में प्रदेश सरकार द्वारा पांच नए चिकित्सा विशेषज्ञ अधिकारियों को नियुक्त किया है। विधायक नीरज नैय्यर ने जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल...
Translate »
error: Content is protected !!