पिता-पुत्र को मौत के घाट उतारा : प्रेमिका से एक माह पहले कोर्ट में किया था विवाह, नाराज परिजनों ने दिया घटना को अंजाम

by

अलवर। राजस्थान में अलवर शहर के समीप सदर थाना पहाड़ी बास गांव में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता और भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मृतक की पत्नी जसवंत ने सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया जिसमें उन्होंने बताया उनके छोटे बेटे शुभम ने पड़ोस में रहने वाली स्नेहा नाम की युवती से एक माह पहले अदालत में विवाह किया। इस शादी से स्नेहा के परिजन नाराज थे जो लगातार स्नेहा और बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

मामले में रंजिश रखते हुए बीती रात करीब 12:30 बजे शुभम के पिता सूरज एवं शुभम का बड़ा भाई रॉबिन बाइक से घर आ रहे थे। इसी दौरान स्नेहा के परिवारजन सतबीर, बुआ शशि ,फूफा प्रेम, चाचा चाची सहित कई अन्य लोगों ने दोनों पर लाठी फरसे से हमला कर दिया। जिसमें पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस में आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

मृतक सूरज पंजाबी जाट (50) एवं उसका पुत्र राबिन (27) निवासी पहाड़ी वास करौली हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले में तफ्तीश कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश की एकता तथा अखंडता की खातिर आतंकवाद के विरुद्ध लड़ते हुए अपना बलिदान दिया : पंकज कृपाल एडवोकेट

गढ़शंकर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के को चेयरमैन और श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामा मंदिर गढ़शंकर में स्वर्गीय राजीव गांधी पूर्व प्रधान...
article-image
पंजाब

पानी में करंट आने से 5 भैंसें व एक गाय की मौत

गढ़शंकर :पुलिस थाना गढ़शंकर की पुलिस चौकी समुदड़ा के गांव चक गुरु में आज दोपहर छप्पड़ के पानी में करंट आने से 5 भैंसें से एक गाय की दर्दनाक मौत होने का समाचार है।...
article-image
पंजाब

दर्जनों कांग्रेस, अकाली व भाजपा को अलविदा कह आप में हुए शामिल : डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए नए साथियों का किया स्वागत

गढ़शंकर, 12 मार्च : विधायक और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में  दर्जनों कांग्रेस, अकाली व भाजपा को अलविदा कह कर  आप में हुए शामिल हुए।  आप में शामिल...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी ने पूर्व सरपंच सुभाष कसाना को ब्लॉक नंगल का किया अध्यक्ष नियुक्त : सुभाष कसाना ने कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस का जताया आभार

गढ़शंकर : आम आदमी पार्टी ने गांव महिंदवानी के पूर्व सरपंच सुभाष कसाना को विधानसभा हल्का श्री आनंदपुर साहिब के अंतर्गत पड़ते ब्लॉक नंगल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके लिए पूर्व सरपंच...
Translate »
error: Content is protected !!