DC मुकेश रेपसवाल ने मानसून सीजन के दौरान बेहतर व्यवस्था के लिए अधिकारी को दिए दिशा-निर्देश

by
मुख्य सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में  ज़िला की कार्य योजना का रखा व्योरा
एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल ने  आज  मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश  के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून  के दौरान चंबा ज़िला में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाने   को लेकर  वर्चुअल रूप से  बैठक की ।
बैठक में उपायुक्त  ने ज़िला में  मानसून को लेकर  तैयार की गई कार्य योजना को  मुख्य सचिव   के  समक्ष रखा।
उपायुक्त  ने बताया कि मानसून सीजन के दौरान ज़िला  में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा- निर्देश प्रदान कर दिए गए हैं ।
उन्होंने इस दौरान खड़ामुख -होली मार्ग   की बहाली लेकर  प्रगति का  व्योरा भी रखा।
उपायुक्त ने  वीडियो कॉन्फ्रेंस के पश्चात ज़िला अधिकारियों के  साथ बैठक की  ।
मुकेश रेपसवाल ने ज़िला में मॉनसून सीजन के दौरान  प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने  को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध  तौर पर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए ।
उन्होंने  राष्ट्रीय उच्च मार्ग, लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद , नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों को  अभियान स्तर पर सड़कों के किनारे   वर्षा जल के  निकासी  की उचित व्यवस्था सुनिश्चित  करने के निर्देश  जारी किए। उन्होंने कहा कि इन प्रबंधों की निरंतर निगरानी भी की जाएगी।
उन्होंने सभी  एसडीएम को  बरसात के मौसम में संभावित भूस्खलन क्षेत्रों, असुरक्षित सड़कों की सूची तैयार  करने व आवश्यक मशीनरी का भी उचित प्रबंध  सुनिश्चित बनाने को कहा।
बैठक में उपायुक्त ने यह भी  निर्देश दिए  कि जल शक्ति विभाग सभी जल भंडारण  टैंकों , प्राकृतिक पेयजल स्रोतों में ब्लीचिंग पाउडर की आपूर्ति  सुनिश्चित बनाएं ।
 उन्होंने स्वास्थ्य विभाग  के अधिकारियों को बरसात के मौसम में जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयों का भी स्वास्थ्य संस्थानों में वितरण सुनिश्चित बनाने के निर्देश  दिए । उन्होंने यह भी कहा कि मॉनसून के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति पर टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की आपदा का संदेश और वीडियो संदेश व्हाट्सएप नंबर 98166-98166
पर भेज सकते हैं
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, सहायक आयुक्त पीपी सिंह, एसडीएम अरुण शर्मा, कमांडेंट होमगार्ड विनोद धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी  उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल रायजादा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

ऊना । ऊना से कांग्रेस की विधायक सतपाल रायजादा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार की नाकामी की कीमत क्यों चुकाएं प्रदेश के मरीज : मात्र 10% फीसदी हिस्सा देने की बजाय लोगों की जान आफ़त में डाल रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

मरीजों की जांच दरें बढ़ाने की योजना पर बोले नेता प्रतिपक्ष मित्रों के खर्च पर लगाम लगाए सरकार एएम नाथ। कांगड़ा : पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मेला 2025: 100 प्रतिशत प्लास्टिक-मुक्त बनाने की पहल – पर्यावरण व आध्यात्मिकता का संगम बनेगा माता चिंतपूर्णी का मेला: डीसी आशिका जैन

“चढ़दा सूरज” अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से पर्यावरण संरक्षण का अनूठा अभियान हर लंगर स्टाल में प्रशासन की ओऱ से नियुक्त वालंटियर करेंगे निगरानी – अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जवाहर लाल नेहरु की अक्साई चीन को बंजर जमीन बताने वाली सोच आज भी कांग्रेस में जीवित : कंगना रनौत

एएम नाथ।  शिमला / नई दिल्ली, 10 अप्रैल :  लोकसभा चुनाव के बीच कच्चातिवु द्वीप को लेकर सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के कच्चातिवु द्वीप को लेकर दिए...
Translate »
error: Content is protected !!