पिपलू मेला : नितिन कुमार, ऋचा शर्मा, गौरव कौंडल, एसी भारद्वाज, कुसुम जस्सी, ममता भारद्वाज और लोक नाटक धाजा होंगे मुख्य आकर्षण का केंद्र

by

ऊना, 27 मई – ऊना जिला के उपमंडल बंगाणा में जिला स्तरीय पिपलू मेला 2023 का आयोजन 30 मई से 1 जून तक किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए पिपलू मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय ऐतिहासिक पिपलू मेले का शुभारंभ 30 मई को लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह बत्तौर मुख्यातिथि करेंगे। जबकि कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और विधायक ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र संजय रत्न, विधायक गगरेट चैतन्य शर्मा और कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में एसी भारद्वाज, कुसुम जस्सी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा लोक नाटक धाजा का भी किया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि मेले के दूसरे दिन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जबकि कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और विधायक बडसर विधानसभा क्षेत्र इन्द्र दत्त पाल, विधायक शाहपुर विस केवल सिंह पठानिया, कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में इंडियन आईडल फेम नितिन कुमार और फोक गायक ऋचा शर्मा अपनी आवाज़ से सुरों का जादू बिखेरेंगे।
उन्होंने बताया कि मेले के तीसरे और अंतिम दिन उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जबकि कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और विधायक सुजानपुर विस क्षेत्र राजेंद्र राणा, विधायक हमीरपुर विस आशीष शर्मा, विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू, पूर्व विधायक ऊना विस सतपाल सिंह रायजादा, कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर (भा.प्र.से) व पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर (भा.पु.से) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों वायस आॅफ पंजाब और सा-रे-गा-मा फेम ममता भारद्वाज मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पसंदीदा लोगों पर करोड़ों लुटाने वाले सीएम को नए अधिकारियों से परहेज क्यों : जयराम ठाकुर

रिटायर अधिकारियों को मनमाना एक्सटेंशन देने वाली सरकार नए अधिकारी क्यों नहीं चाहती संघीय व्यवस्था का अपमान कर रहे हैं कांग्रेस के मुख्यमंत्री एएम नाथ। मंडी : मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेगा मेडिकल कैंप में 6000 लोगों ने करवाया चेकअप पहले दिन 2300 लोगों तथा दूसरे दिन 3700 लोग हुए लाभांवित 2500 लोगों को नजर के चश्में निशुल्क किए वितरित

 नगरोटा , 27 जुलाई :  नगरोटा के सीनियर सेंकेडरी स्कूल में स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर आयोजित मेगा मेडिकल कैंप के दूसरे दिन 3700 लोगों ने चेकअप करवाया इसमें 50 करीब विशेषज्ञ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टैक्सीमणिमहेश यात्रा 2025 : चालक पूरी जिम्मेदारी और सेवा भाव के साथ करें काम : डॉ. जनक राज

मणिमहेश यात्रा 2025 को लेकर विधायक डॉ. जनक राज ने टैक्सी यूनियन भरमौर के साथ की विशेष बैठक एएम नाथ। भरमौर (चंबा) मणिमहेश यात्रा 2025 को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, स्मरणीय और सुविधाजनक बनाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक ने किया घेड़ मानगढ़ पंचायत में सामूहिक पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

कमलेश ठाकुर ने रोपित किया आम का पौधा राकेश शर्मा :देहरा/तलवाड़ा | विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा वन मंडल द्वारा 76वां वन महोत्सव के तहत आज देहरा विधानसभा क्षेत्र की घेड़ मानगढ़ पंचायत...
Translate »
error: Content is protected !!