पिस्टल की नोक पर : रास्ते में रोक कर 30 हजार रुपये लूटे

by

गढ़शंकर :रास्ते में कार को घेर कर हथियार की नोक पर नकदी छीन कर फरार होने के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने तीन अज्ञात व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता पवनप्रीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी 40-बी, सामने रेलवे रोड नंगल डैम ने पुलिस को बताया कि वह 24 सितम्बर को वह पत्नी कमलेश रानी तथा बच्चे नंगल डैम शादी से अपनी कार आल्टो में सवार होकर गांव सलेमपुर जा रहे थे और जब उन्होंने गढ़शंकर क्रास किया तो उनके पीछे काले रंग की कार लग गई। उन्होंने सतनौर अड्डा क्रास करके गांव सलेमपुर को रेलवे फाटक क्रास किया तो उक्त कार उनके आगे आकर रुक गई। रात्रि 9.30 बजे का समय था और कार में से दो नौजवान व एक लडक़ी उतरी । एक लडक़े ने उनकी कार की खिडक़ी खोल कर पिस्टल की नोक पर उनसे 30 हजार रुपये लूट लिए व सभी व्यक्ति फरार हो गए। गढ़शंकर पुलिस ने पवनप्रीत सिंह की शिकायत के आधार पर उपरोक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वार्डों का विकास और जन समस्याओं का त्वरित निपटारा प्राथमिकता: पार्षद राजेश्वर दयाल बब्बी, पार्षद नरिंदर कौर

रिटर्निंग अधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त, जीत के लिए मतदाताओं का धन्यवाद, मतदाताओं की सेवा में हर समय हाज़िर रहेंगे: ब्रम शंकर जिम्पा होशियारपुर, 22 दिसंबर: नगर निगम चुनावों में वार्ड नंबर 6 और...
article-image
पंजाब

मिल की चिमनियों से राख की रफ्तार हुई तेज : प्रशासन से कार्रवाई की मांग

नवांशहर। शहर में शुगर मिल की चिमनी से गिरने वाली राख थमने की बजाए और तेज हो गई है। पिछले दो-तीन दिनों के मुकाबले शनिवार रात व रविवार को इसकी मात्रा पहले से काफी...
article-image
पंजाब

बल्लोवाल सौंखड़ी में खेतीबाड़ी कालेज के लिए पंजाब सरकार ने 13.7 करोड़ रुपए का फंड जारी किया: सांसद तिवारी

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का किया धन्यवाद नवांशहर I  श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने बताया है कि बलाचौर के निकट बल्लोवाल सौंखड़ी में कंडी एरिया के लिए स्थापित रिजनल रिसर्च केन्द्र...
Translate »
error: Content is protected !!