510 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद : युवती सहित तीन युवक ग्रिफतार

by

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक होडां सिटी कार स्वार युवती सहित तीन को 510 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद कर तीनों को ग्रिफतार कर लिया। गढ़शंकर थाने में तैनात सब इंस्पेकटर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी अड्ड़ा पदराणा के पास गशत पर थी। उस समय गढ़शंकर की और से बिना नंबर काले रंग की होडां सिटी कार को आते देख कर बैटरी की रौशनी मार कर रूकने का इशारा किया । जिससे पर गाड़ी चालक ने गाड़ी बैक टर्न कर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उकत सभी लोगों को मौके पर पकड़ लिया और कार की तलाछी ली तो उसक ी डैश र्बोड में रखे एक लिफाफे से 510 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद कर लिया। तीनों आरोपीयों की पहचान महावीर पुत्र राज कुमार, निवासी दशमेश नगर डगाणा रोड़, थाना माडल टाऊन, होशियारपुर, राहुल सिंह उर्फ चिंटू पुत्र दारा सिंह निवासी मोयला वाहिदपुरए थाना गढ़शंकर तथा तीसरी आरोपी लडक़ी कृतिका पुत्री सतीश जोशी निवासी जट्टां मुहल्ला गोरा गेट, थाना सिटी होशियारपुर के तौर पर हुई। गढ़शंकर पुलिस ने तीनों नशा तस्करों महावीर,राहुल सिंह उर्फ चिंटू, तथा कृतिका खिलाफ एनड़ीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया। एसएचओ करनैल सिंह ने संपर्क करने पर बताया कि तीनो की आयू 25 वर्ष से कम है और तीनों खुद नशा करते है और वेचने के ईलावा लूट की वारदातें करते है। तीनों से पूछताछ के बाद अन्य मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का बी.ए. बी.एड. आठवें सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बी.ए.बी.एड. के आठवें सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा घोषित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

79.9 लाख रुपये नकद बरामद : रांची में सीबीआई का बड़ा ऐक्शन….अब डिफेंस इंजीनियर के घर छापे में मिला

रांची : सीबीआई ने गुरुवार को इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियरिंग(आईडीएसई) के रांची स्थित इकाई के गैरिसन इंजीनियर साहिल रातूसरिया के नामकुम स्थित आवास में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने आवास से...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह को मिली 4 दिन की पैरोल, 5 जुलाई को लेंगे सांसद पद की शपथ

चंडीगढ़. पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से जीत हासिल करने वाले अमृतपाल सिंह को 4 दिन की पैरोल मिली है। वे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जल में बंद...
Translate »
error: Content is protected !!