पीआईबी सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम: डीसी

by

एडीजी पीआईबी चंडीगढ़ राजेंद्र चौधरी विशेष अतिथि के रूप में कार्यशाला में हुए शामिल
ऊना 15 मार्च: जिला ऊना के मीडियाकर्मियों के लिए प्रैस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के सौजन्य से आज ऊना में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की।
इस अवसर पर जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि पीआईबी सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि पीआईबी केंद्र सरकार व राज्य द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों को मीडिया के माध्यम से आम जन तक पहुंचाने का काम करती है।
उन्होंने कहा कि सरकार के विकास एजेंडे को मजबूत करने के लिए तथा आम जन तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने के लिए पीआईबी का मीडिया के साथ समन्वय स्थापित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला ग्रामीण व शहरी स्तर पर कार्य कर रहे पत्रकारों और पीआईबी की कार्य प्रणाली की जानकारी स्थापित करने का अच्छा मंच है। उन्होंने कहा कि मीडिया सरकार के बीच इंटरफेस का काम भी करता है, जिससे सरकार को विभिन्न योजनाओं की फीडबैक भी मिलती है। उन्होंने पत्रकारों का आहवान किया कि वह सरकारी योजनओं की फीडबैक प्रशासन को अवश्य दें।
राघव शर्मा ने कहा कि पीआईबी संचार के विभिन्न माध्यमों जैसे प्रैस विज्ञप्ति, फीचर, फोटो आदि समस्त पत्रकारों को वेबसाइट पर डेटाबेस के माध्यम से सूचना पहुंचाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पीआईबी सरकारी नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को सूचना प्रसारित करने के लिए भारत सरकार की नोडल एजेंसी है।
वहीं एडीजी पीआईबी चंडीगढ़ राजेंद्र चौधरी ने कार्यशाला की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में ट्विटर का प्रचलन अधिक हो रहा है। पीआईबी ट्विटर पर तुरंत प्रैस विज्ञप्तियां प्रचार-प्रसार के लिए जारी की जाती हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में ऑल इंडिया रेडियो के 479 स्टेशन स्थापित हैं, जोकि देश की लगभग 92 प्रतिशत जनसंख्या तक प्रचार-प्रसार पहुंचाने का कार्य करता है।
इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता नरेश धीमान ने जल जीवन मिशन योजना तथा बीटीएम आतमा डॉ. रजत दत्ता ने प्राकृति खेती और खेती में ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर उप निदेशक पीआईबी शिमला तारिक अहमद राठर, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी अरूण पटियाल, सहायक निदेशक पीआईबी सुखचैन सिंह सहित जिला ऊना के प्रिंट व इलैक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ 11 मार्च को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में होंगे शामिल

एएम नाथ। चंबा, 7 मार्च :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत प्रवास के लिए आज (वीरवार) देर सांय सिहुन्ता पहुंचेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाग़ीपुल में मशीनें बढ़ाए तेज करे तलाशी अभियान : जयराम ठाकुर

प्रभावी के बजाय प्रभावितों को मिले आपदा रहता के तहत सहयोग बंज़ार के सोज़ा में माँ के नाम लगाया जयराम ठाकुर ने बूटा एएम नाथ। कुल्लू : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आनी विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल डीजीपी का कार्यभार देखेंगे आईपीएस संजीव रंजन ओझा : अटवाल को इस बार नहीं मिली जिम्मेदारी

साल 1989 के आईपीएस अधिकारी संजीव रंजन ओझा हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक का कार्यभार देखेंगे। हिमाचल प्रदेश पुलिस के मौजूदा महानिदेशक संजय कुंडू 13 दिन की छुट्टी पर जा रहे हैं। संजय कुंडू 11...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

केंद्र से से पंजाब को मिली 1250 करोड़ की रकम : आम आदमी क्लीनिकों का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य केंद्र रखते ही पंजाब को बड़ी राहत

चंडीगढ़   : आम आदमी क्लीनिकों का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य केंद्र रखते ही वित्तीय संकट से जूझ रहे पंजाब को एक बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार की ओर से रोकी गई स्पेशल कैपिटल...
Translate »
error: Content is protected !!