पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर चंबा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित : श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार हुए शामिल

by
एएम नाथ। चम्बा :  पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला मुख्यालय चंबा में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय चंबा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उनके देश के लिए योगदान के संबंध में अपने विचार रखे।
 
इस अवसर पर प्रोफेसर चंद्र कुमार ने कहा कि हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने का बहुत कम समय मिला बावजूद इसके उन्होंने अपने अल्प कार्यकाल में ही कई महत्वपूर्ण व सराहनीय फैसले लिए। उन्होंने कहा कि सूचना व संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आज देश में जो भी उपलब्धियां हैं उनकी आधारशिला पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने छोटे से कार्यकाल में ही रख दी थी। इसके अलावा देश में पंचायती राज संस्थाओं का सुदृढ़ीकरण व उनमें महिलाओं की भागीदारी भी स्वर्गीय राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का हिमाचल प्रदेश खासकर जिला चंबा के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा उन्हीं के कार्यकाल में जिला चंबा में चमेरा-1 जल विद्युत परियोजना स्थापित करने को मंजूरी मिली थी। इस अवसर पर स्थानीय विधायक नीरज नायर ने भी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान वारे अपने विचार रखे। नीरज नैयर ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी के बताए हुए मार्ग पर चलना तथा राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिए संगठित होकर आतंकवाद का खात्मा करना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इससे पूर्व कृषि व पशुपालन मंत्री का सर्किट हाउस चंबा में पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया। इसके अलावा हिमाचल पुलिस की टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र चंबा के विधायक नीरज नैयर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर, एचआरटीसी निदेशक मंडल के सदस्य सुरजीत भरमौरी, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जगदीश हांडा, जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अंजू कुमारी, कांग्रेस सेवा दल चंबा ब्लाक के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा के महासचिव भानु प्रताप सिंह, ब्लॉक यूथ कांग्रेस चंबा के अध्यक्ष विशाल बलवान, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीएम प्रियांशु खाती, एएसपी शिवानी महेला, एसी टू डीसी पृथ्वी पाल सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थिति।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कंक्रीट बैरिकेड्स तोड़ने वाली मशीनें लेकर शंभू बॉर्डर पहुंचे किसान : बुलेटप्रूफ भी, आंसू गैस के गोलों का असर नहीं, कल दिल्ली कूच करेंगे

शंभू बॉर्डर :  शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे  किसान बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे। यहां हरियाणा पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ने के लिए किसान जेसीबी और हाईड्रोलिक क्रेन जैसी हैवी मशीनरी लेकर पहुंच गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा क्षेत्रों 36-भोरंज, 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर और 40-नादौन के मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं सृजन के संबंध में : मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की चर्चा

हमीरपुर 11 सितंबर। जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों 36-भोरंज, 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर और 40-नादौन के मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं सृजन के संबंध में प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों, दावों और आपत्तियों पर चर्चा के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर पर बड़ा एक्शन …जानें क्या मिली सजा

एएम नाथ। मंडी :  बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला कर्मी कुलविंदर कौर का ट्रांसफर कर दिया गया है।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र की रैली रोकने के लिए कांग्रेस ने अपनाए हथकंडे : भाजपा को सभी सीटें जिताकर कांग्रेस को सबक़ सिखाएंगे प्रदेश के लोग : जयराम ठाकुर

हमने एक दिन में भरमौर में 22 संस्था दिए कांग्रेस ने सिर्फ़ छीने एएम नाथ। चंबा/भरमौर :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चंबा के भरमौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस...
Translate »
error: Content is protected !!