सौ एकड़ में अवैध माईनिंग की जांच के लिए पहुंची टीम ने बीडियोग्राफी की लेकिन पांच दिन बाद भी कोई कारवाई नहीं : टीम को लीड करने वाले एसई राजन ढीगरां ने कहा रिर्पोट भेज दी हैड आफिस 

by
 दोनों जिलों के माईनिंग विभाग के अधिकारी आर नोटिस भेज कर फर्ज की इतिश्रि करते दिख रहे तो वन विभाग के डीएफओ माईनिंग विभाग पर डाल रहे जिम्मेदारी
गढ़शंकर। गढ़शंकर बलाचौर सीमा पर करीव सौ एकड़ में अवैध माईनिंग को लेकर डायरेकटर माईनिंग व जियोलोजी विभाग दुारा बनाई टास्क टीम ने मौके पर जाकर अवैध माईनिंग का जायजा लिया और वीडियोग्राफी की। लेकिन पांच दिन बाद भी कोई कारवाई ना होने से पूरा मामला स्वालों के घेरे में आता जा रहा है। प्रदेश स्तर की टीम की रिर्पोट पर कारवाई को तो बाद में पता चलेगा। लेकिन निचले स्त्तर पर दोनों जिलों के माईङ्क्षनग व जियोलोजी विभाग ने तो आर नोटिस जारी कर खानापूर्ति कर दी है। लेकिन वन विभाग ने अभी तक कोई कारवाई नहीं की। एक दूसरे को जिम्मेवार ठहराते हुए मामला ठंडे वस्तें में डालने की कोशिशक की जा रही है।
गढ़शंकर बलाचौर की सीमा पर गांव कुनैल, व रूडक़ी खास में करीव सौ एकड़ पहाड़ी क्षेत्र व खड्डों में दस से पंद्रह फुट तक अवैध माईनिंग की गई है। इस संबंध में दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से सबसे पहले खबर छापी थी। जिसके बाद माईनिंग व जियोलोजी विभाग के डायरेकटर ने अवैध मामले का संज्ञान लेते हुए विभाग के एसई राजन ढीगरां के नेतृत्व में टीम गठित की और मौके पर भेज दी।  जिसके बाद हाई प्रोफाईल टीम ने अवैध माईनिंग की जगह पर पहुंच कर जायजा लिया और वीडियोग्राफी की। लेकिन पांच दिन बाद भी इतने बड़े स्त्तर पर अवैध माईनिंग के खिलाफ कारवाई ना होने से विभाग पर कई तरह के स्वाल खड़े हो रहे है। सुत्रों के मुताविक अवैध माईनिंग वाली जगह की विभाग दुारा निशानदेही करवाने के बाद तीस प्रतिशत गढ़शंकर के गांव कुनैल में और सत्तर प्रतिशत बलाचैर क्षेत्र में अवैध माईनिंग की जगह पाई गई।
कार्याकारी इंजीनियर अंकित शर्मा ने संपर्क करने पर बताया कि चंडीगढ़ से डायरेकट साहिब दुारा भेजी टीम ने क्या किया मुझे पता नहीं। लेकिन हमने अवैध माईनिंग को लेकर एक क्रशर वाले को और जमीन के मालिकों को आर नोटिस जारी कर दिया था। अभी तक उनका कोई जबाव नहीं आया। अब हम एस नोटिस जारी करेगें। अगर फिर भी जबाव नहीं दिया तो डीसी को लिख दिया जाएगा।
गढ़शंकर के गांव कुनैल में हुई माईनिग को लेकर माईनिंग व जियोलोजी विभाग के एसडीओ हरजिंदरपाल सिंह ने संपर्क करने पर कहा कि उकत ऐरिया वन विभाग के अंर्तगत पड़ता है। वन विभाग को उसमें कारवाई करनी होगी। लेकिन हमने मानवता के अधार पर आर नोटिस एक क्रशर वाले को भेज दिया है।
वन विभाग के डीएफओ हरभजन सिंह : पंजाब सरकार ने अरिधसूचना जारी की है। जिसके तहत सब डवीजन स्ततर पर कमेटी बनाई गई है। जिसमें वन विभाग का रेंजर, माईनिंग का एसडीओ, बीडीपीओ व एसएचओ भी है। इस तरह किसी एक की जिम्मेवारी नहीं है। सभी की जिम्मेवारी है। मैने एसडीएम को और अपने रेंजर को लिख दिया है। अगर गल्त माईनिंग हुई तो कारवाइ होगी। मैं माईनिंग विभाग को लिखकर दे देता हूं।
माईनिंग व जियोलोजी विभाग के एसई राजन ढीगरां : अवैध माईनिंग का दौरा कर पूरी रिर्पोट तैयार कर अपने हैडआफिस को भेज दी है। अव अगली कारवाई उच्चाधिकारी ही करेगे।
फोटो : गढ़शंकर बलाचौर सीमा पर हुईअवैध माईनिंग की तस्वीरें और खबर छपने के बाद माईनिंग की जगह पर मिट्टी डाल कर उसे छुपाने की कोशिश की तस्वीरें 
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान का प्रयोग करने के लिए स्वीप की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से किया जागरूक

सोलन  : लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आज यहां ज़िला स्तरीय सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) कोर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Professional University Hosts

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.8 : The University School of Fashion, Beauty and Lifestyle Design at Rayat Bahra Professional University hosted a grand event titled “Fashionista-2026.” During the event, students showcased their creativity and style by presenting...
article-image
हिमाचल प्रदेश

37 गौशालाओं में 3,450 गौवंश को दिया जा रहा आश्रय : एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला के गौशाला संचालकों व प्रधानों के साथ की बैठक

ऊना, 14 जुलाई – जिला में विभिन्न गौशालाओं के माध्यम से आवारा घूम रहे पशुओं को आश्रय प्रदान किया गया है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने गौशाला संचालकों के साथ आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीब परिवारों को 50 से 60 रुपए खर्च करने पड़ेंगे : हिमाचल में पंचायत से बीपीएल प्रमाणपत्र नहीं ले पाएगा

एएम नाथ। चंबा :  बीपीएल कार्ड के भी अब गरीब परिवारों को 50 से 60 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। सरकार ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है। अनिशुल्क मिलने वाले बीपीएल प्रमाणपत्र...
Translate »
error: Content is protected !!