पीएनबी आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण हेतू आवेदन 7 सितम्बर तक आमंत्रित

by

ऊना, 28 अगस्त – पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना में सिलाई व कढ़ाई, पोशाक आभूषण उद्यमी, जूट बैग बनाने व मुलायम खिलौने बनाने के लिए प्रशिक्षण 11 सितम्बर से आरंभ किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीएनबी आरसेटी के निदेशक संदीप ठाकुर ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण के लिए 7 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड की छायाप्रति व तीन पासपोर्ट साइज़ के साथ अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र तथा अपना काम आरंभ करने के लिए बैंक से ऋण की सुविधा भी दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन में विकास कार्यों का उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण: अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

ऊना, 31 मार्च. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन गाँव में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन खेल मैदान एवं समाधि वाली कुटिया बीटन के अतिरिक्त भवन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना सीमावर्ती क्षेत्रों में 20 स्थानों पर विंड टरबाइन परियोजनाएं स्थापित करेगी : मुख्यमंत्री ने सेना की परियोजनाओं की समीक्षा की, सीमा पर्यटन पहलों पर हुई चर्चा 

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश में सेना द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजभवन में बॉर्डर एरिया यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में आयोजित बॉर्डर एरिया यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर राज्यपाल ने नेहरू युवा कंेद्र संगठन की सराहना करते हुए...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बाण गंगा घाट का किया लोकार्पण : संध्याकालीन आरती में हुए शामिल

एएम नाथ। कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा में नव-निर्मित बाण गंगा घाट का लोकार्पण किया और हरिद्वार की तर्ज पर मंत्रोच्चारण के बीच संध्याकालीन आरती की शुरुआत की। प्रतिदिन...
Translate »
error: Content is protected !!